Breaking
युवाओं के नाम लिखा पत्र लिख धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफाCJP Protest: दिल्ली में सुरक्षा सख्त, 16 मेट्रो स्टेशन बंद, CRPF की 20 कंपनियां तैनातमानसून सत्र में कांग्रेस और विपक्ष ने की परीक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग, राम मंदिर चंदा विवाद और नीट घोटाले पर कार्यस्थगन नोटिससोनम वांगचुक को निजी अस्पताल ट्रांसफर करने की मांग खारिज, परिवार को 24×7 मुलाकात की इजाजतरोहित शर्मा की 138 रन की धमाकेदार पारी, बने लॉर्ड्स में शतक लगाने वाले पहले भारतीय,BRICS का ड्रग्स के खिलाफ ऐलान, अंतरराष्ट्रीय सिंडिकेट पर लगाएगा पाबंदीराजौरी के जंगलों में आतंकवादियों की घेराबंदी, कुपवाड़ा में Hideout ध्वस्तराम मंदिर से जुड़ा एक और घोटाला? टिन्नू ने हर महीने कमाए लाखों! प्राण प्रतिष्ठा के बाद से ही वीआईपी दर्शन करवाने के खेल में हर महीने लाखों रुपये की वसूलीमंदिर ट्रस्ट द्वारा खरीदी गई जमीनो को लेकर भी जांचराम मंदिर चढ़ावा चोरी-डकैती के ऊपर भी कोई शब्द हो वो इस्तेमाल होना चाहिए- अखिलेश
उत्तर प्रदेश

कानपुर में नशीली दवाओं क़े मेडिकल स्टोर पर मारा छापा

Kanpur: एक मेडिकल स्टोर प्रवक्ता नशीली दवाओं का मेडिकल स्टोर चला रहे थे. जैसे ही पुलिस को सूचना मिली उनके मेडिकल स्टोर से सैंपल लिए और इस स्टोर को बंद कर दिया.मेडिकल स्टोर से काफी मात्रा में दवाएं सीज की गईं और संचालक से पूछताछ की जा रही है।

 

खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन टीम में शामिल ड्रग्स इंस्पेक्टर संदेश मौर्य ने बताया कि क्राइम ब्रांच की टीम को सूचना मिली थी कि कुछ मेडिकल स्टोर पर बिना डाक्टर का पर्चा देखे प्रतिबंधित दवाओं की बिक्री की जा रही है। इस पर टीम के एक दारोगा ने शनिवार रात सादे कपड़ों में पहुंचकर सुजातगंज स्थित ओम मेडिकल स्टोर पहुंचे। उन्होंने प्रतिबंधित दवा मांगी तो संचालक ईश्वर प्रसाद द्विवेदी ने बिना पर्चा देखें ही दवा दे दी। इस पर दारोगा ने तुरंत ड्रग्स इंस्पेक्टर को सूचना दी। ड्रग्स इंस्पेक्टर ने टीम के साथ छापा मारा तो स्टोर में 38 तरह की प्रतिबंधित दवाएं मिलीं। उन सभी को सीज किया गया है। जांच में दवाएं नकली मिलने पर मुकदमा भी दर्ज किया जाएगा।

 

ड्रग्स इंस्पेक्टर ने बताया कि सारी दवाएं सीज करके क्राइम ब्रांच को दी गई है। जांच कराने के लिए कुछ दवाओं की सैंपङ्क्षलग की गई है। मेडिकल स्टोर संचालक को लीगल नोटिस दिया जा रहा है और संतोषजनक जवाब न मिलने पर विधिक कार्रवाई करके ड्रग लाइसेंस को निरस्त कराया जाएगा।

Related Articles

Back to top button