Breaking
UP MLC Election Results 2026 Live: मेरठ-बरेली में बीजेपी की जीत, प्रधानमंत्री मोदी के क्षेत्र वाराणसी शिक्षक सीट पर सपा का कब्जाएमएलसी चुनाव- बैलेट से चुनाव होने पर भी कांग्रेस एक भी सीट नहीं जीत पाई- BJPMLC Election Results 2026 LIVE: UP की 4 सीटों पर जीती भाजपा , वाराणसी में सपा की जीत , पटना में JDU ने लहराया झंडायूपी विधान परिषद चुनाव 2026: काशी में ही भाजपा की हार, सपा जीती शिक्षक एमएलसी सीटअमित शाह मानहानि केस में राहुल गाँधी को सुल्तानपुर की MP MLA कोर्ट ने किया बरीकाँग्रेस की राजनीति का स्तर हर रोज़ गिर रहा है- राजनाथ सिंहबीजेपी को बड़ा झटका, सुतानपुर MP MLA कोर्ट ने राहुल गाँधी को किया बरी।सर्बिआ में अलेक्जेंडर वुसिक ने मानी हार, छात्र आंदोलन बढ़ेगा आगेसुल्तापुर एमपी एमएलए कोर्ट से मानहानि केस में राहुल गाँधी बरीकांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के बयान से बवाल, -माफी मांगें, नहीं तो प्रदर्शन- BJP
राष्ट्रीय

शराब नीति में घोटाले का आरोप, CBI ने मारा मनीष सिसोदिया के 21 ठिकानों पर छापा

नई दिल्ली। दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया के घर पर CBI की टीम पहुंची है, जिसके बाद डिप्टी सीएम ने ट्वीट करते हुए कहा कि सीबीआई का स्वागत है. हम कट्टर ईमानदार है. हम पर झूठे आरोप लगाए जा रहे हैं जो जल्दी ही सामने आ जाएंगे.

मनीष सिसोदिया का ट्वीट
मनीष सिसोदिया ने ट्वीट करते हुए कहा कि ‘हम सीबीआई का स्वागत करते हैं. जांच में पूरा सहयोग देंगे ताकि सच जल्द सामने आCBI

सके. अभी तक मुझ पर कई केस किए लेकिन कुछ नहीं निकला. इसमें भी कुछ नहीं निकलेगा.  देश में अच्छी शिक्षा के लिए मेरा काम रोका नहीं जा सकता’. ‘सीबीआई आई है. उनका स्वागत है. हम कट्टर ईमानदार हैं. लाखों बच्चों का भविष्य बना रहे हैं. बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण है कि हमारे देश में जो अच्छा काम करता है उसे इसी तरह परेशान किया जाता है. इसीलिए हमारा देश अभी तक नम्बर-1 नहीं बन पाया’.

डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया के घर सहित 4 अन्य अधिकारियों के ठिकानों पर CBI की टीम जांच के लिए पहुंची है. 7 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में 21 ठिकानों पर सीबीआई की कार्रवाई जारी है, जो 3 घंटे से ज्यादा समय से चल रही है. मुख्य सचिव की रिपोर्ट क् आधार पर उपराज्यपाल ने CBI जांच की सिफारिश की थी.

Related Articles

Back to top button