Breaking
CM धामी- अग्निवीर को 10% रिजर्वेशन देकर सुरक्षित करेंगे भविष्यईरान के मिसाइल हमले हुए कम, क्या है तेहरान की नई रणनीति?नहीं बढ़ेगा LPG गैस का दाम? सरकारी सूत्रों ने कहा- देश में पर्याप्त स्टॉकबुकिंग में आ रही है समस्या, कई जगह गैस वेंडर नहीं उठा रहे फ़ोनकई जगह होटल और रेस्ट्रोरेंट एलपीजी गैस की किल्लत से बंदEarly News Hindi Daily E-Paper 11 March 2026पाक एजेंसी ISI के लिए जासूसी करने वाला आदर्श कुमार उर्फ ​​लकी पुलिस की गिरफ्त मेंजंग के बीच तेल-गैस की किल्लत, क्‍या भारत में भी बढ़ेंगे दाम?T20 वर्ल्ड कप फाइनल में पर भारत की एकतरफा जीत, लगातार दो बार जीतने वाली बनी पहली टीमईरान के राष्ट्रपति का ऐलान, कहा- जब तक पड़ोसी देशों की ओर से ईरान पर नहीं होता हमला, तब तक ईरान हमला करेगा बंद
अंतर्राष्ट्रीय

पाकिस्तान पर भड़का अमेरिका, फुल एक्शन के मूड में है बाइडेन सरकार

काबुल। अफगानिस्तान (Afghanistan) के पंजशीर (Panjshir) में हवाई हमलों और तालिबानियों का साथ देने के आरोपों से घिरे पाकिस्तान के खिलाफ अमेरिका में कड़ी कार्रवाई की मांग उठ रही है. सीनेटर एडम ने पाकिस्तान के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है, अमेरिकी सीनेटर एडम ने कहा है कि यदि पंजशीर में अटैक साबित हुआ तो पाकिस्तान पर बैन लगाया जाए. इतना ही नहीं पाकिस्तान को दी जाने वाली सभी मदद भी रोकने की मांग की है. एडम ने कहा है कि पाकिस्तान तालिबान को लेकर दशकों से झूठ बोलता आया है.

बता दें कि पंजशीर पर कब्जे के बाद तालिबान ने अपने रंग दिखाने शुरू कर दिए हैं. तालिबान ने पंजशीर के शेर कहे जाने वाले अहमद शाह मसूद की मजार तोड़ दी है. आरोप है कि पाकिस्तान तालिबानियों का साथ दे रहा है. गौरतलब है कि 2001 में अलकायदा के आतंकियों ने शाह मसूद की हत्या की थी और अब अहमद शाह मसूद के बेटे अहमद मसूद तालिबान को टक्कर दे रहे हैं. तालिबान के खिलाफ लड़ रहे हैं. हालांकि तालिबान पंजशीर पर कब्जा कर चुका है. राजधानी बाजारख में तालिबान उत्पात मचा रहा है.

तालिबानी आतंकियों ने काबुल में नॉर्वे के दूतावास को अपने कब्जे में ले लिया है. दूतावास के अंदर तालिबानियों के बंदूक लेकर घुसने की तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं.

इधर, BRICS के सालाना शिखर सम्मेलन में अफगानिस्तान के हालात पर चर्चा होने की उम्मीद है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज BRICS सम्मेलन की अध्यक्षता करेंगे. कोरोना के चलते ये सम्मेलन वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये आयोजित की जाएगी. विदेश मंत्रालय के मुताबिक बैठक में रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन, चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग, दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति सिरिल रामफोसा और ब्राजील के राष्ट्रपति जेयर बोल्सोनारो भी शामिल होंगें.

Related Articles

Back to top button