Breaking
UP MLC Election Results 2026 Live: मेरठ-बरेली में बीजेपी की जीत, प्रधानमंत्री मोदी के क्षेत्र वाराणसी शिक्षक सीट पर सपा का कब्जाएमएलसी चुनाव- बैलेट से चुनाव होने पर भी कांग्रेस एक भी सीट नहीं जीत पाई- BJPMLC Election Results 2026 LIVE: UP की 4 सीटों पर जीती भाजपा , वाराणसी में सपा की जीत , पटना में JDU ने लहराया झंडायूपी विधान परिषद चुनाव 2026: काशी में ही भाजपा की हार, सपा जीती शिक्षक एमएलसी सीटअमित शाह मानहानि केस में राहुल गाँधी को सुल्तानपुर की MP MLA कोर्ट ने किया बरीकाँग्रेस की राजनीति का स्तर हर रोज़ गिर रहा है- राजनाथ सिंहबीजेपी को बड़ा झटका, सुतानपुर MP MLA कोर्ट ने राहुल गाँधी को किया बरी।सर्बिआ में अलेक्जेंडर वुसिक ने मानी हार, छात्र आंदोलन बढ़ेगा आगेसुल्तापुर एमपी एमएलए कोर्ट से मानहानि केस में राहुल गाँधी बरीकांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के बयान से बवाल, -माफी मांगें, नहीं तो प्रदर्शन- BJP
राष्ट्रीय

अमित शाह एक्शन मोड में, मणिपुर हिंसा पर कहा- होगी न्यायिक जांच, मृतकों को देंगे 10 लाख मुआवजा

नई दिल्ली। मणिपुर हिंसा (Manipur Violence) को लेकर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह (Amit Shah) ने आज (1 जून को) प्रेस कॉन्फ्रेंस की और बताया हिंसा की मामले की न्यायिक जांच होगी. अमित शाह ने ये भी कहा कि 29 अप्रैल को मणिपुर हाईकोर्ट के एक जल्दबाज फैसले की वजह से राज्य में जातीय हिंसा और दो गुटों के बीच में हिंसा की शुरुआत हुई. शाह ने कहा कि इन 2 दिनों में मणिपुर के अलग-अलग इलाकों में जाकर मैंने नागरिकों के डेलीगेशन और आहत लोगों से मिलने की कोशिश की. अफसरों के साथ भी मीटिंग की. केंद्रीय गृह मंत्री ने ये भी कहा कि भारत सरकार हिंसा, हिंसा की वजहों और हिंसा के जिम्मेदार इन सभी की जांच के लिए हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस लेवल के रिटायर्ड जजों का न्यायिक आयोग गठित करके जांच करेगी.

गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि पिछले 6 साल से जब से मणिपुर में बीजेपी की सरकार आई मणिपुर कर्फ्यू, हिंसा और बंद से मुक्त हो गया था. डबल इंजन की सरकार ने मणिपुर में डेवलपमेंट के सभी पैमानों में अभूतपूर्व सिद्धि हासिल की. पिछले 1 महीने में मणिपुर में हिंसक घटनाएं हुई हैं. जिन नागरिकों की हमले की हिंसा में मौत हुई है उनके परिजनों के प्रति पीएम नरेंद्र मोदी, मेरी तरफ से और केंद्र सरकार की तरफ से संवेदना जताता हूं.

पिछले 1 महीने में मणिपुर से कुछ हिंसक घटनाएं सामने आई हैं. मैं उन सभी परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त करता हूं जिन्होंने हिंसा में अपने प्रियजनों को खोया है. मैंने पिछले 3 दिनों में इंफाल, मोरेह और चुराचांदपुर सहित मणिपुर में कई जगहों का दौरा किया है और राज्य में शांति स्थापित करने के लिए अधिकारियों के साथ बैठकें की हैं. मैंने मैतेई और कुकी समुदायों के सीएसओ से भी मुलाकात की है.

इसके अलावा अमित शाह ने कहा कि मणिपुर में हिंसा के जितने भी मामले दर्ज किए गए हैं इनमें से 5 मामले चयनित किए गए हैं और एक मामला हिंसा के षड्यंत्र का दर्ज करके इन 6 मामलों की जांच CBI करेगी. निष्पक्ष जांच की जाएगी.

Related Articles

Back to top button