Breaking
CM गुप्ता का ऐलान, बख्शे नहीं जाएंगे भ्रष्टाचारी चलेगा बुलडोजरमस्जिद के मलबे के नीचे 15 फीट गहरा कुआं, कलेक्ट्रेट परिसर में हड़कंपसत्य निकेतन हादसे में हुई 7 मौतों में से 5 छात्र जबकि एक 75 वर्षीय मजदूरदिल्ली सत्य निकेतन हादसे में 7 लोगों की मौत,5 घायलों का इलाज जारीदिल्ली सत्य निकेतन में गिरी बिल्डिंग हादसे में अभी तक 5 लोगों का रेस्क्यू किया गयासत्य निकेतन में 4 मंजिला गिरी इमारत हादसे में घायल 4 की हालत गंभीरदिल्ली 3 लोगों को ट्रामा सेण्टर पहुँचाया गयासत्य निकेतन में 4 मंजिला इमारत गिरी, मलबे में लोगों के दबे होने की आशंका, NDRF की टीम राहत बचाव में जुटीNashik में सड़कों पर क्यों उतरे आदिवासी छात्र? Rahul Gandhi के समर्थन मेंसत्य निकेतन के पास अचानक 4 मंजिला इमारत गिरी, मलबे में लोगों के दबे होने की आशंका
मनोरंजन

‘ड्रामा क्वीन’ हैं अनुपमा फेम रुपाली गांगुली रियल लाइफ में! असल चेहरा वीडियो में दिखा

नई दिल्ली। ‘अनुपमा’ (Anupamaa) फेम रुपाली गांगुली (Rupali Ganguly) टीवी इंडस्ट्री की पॉपुलर एक्ट्रेस हैं. वो लंबे समय से अपनी कमाल की एक्टिंग की वजह से बनी हुई हैं. इन दिनों उनका शो ‘अनुपमा’ टीआरपी में नंबर एक पर है. फैंस रुपाली को अनुपमा के नाम से ही जानते हैं और कई तो उन्हें असल लाइफ में भी अनुपमा जैसा ही समझते हैं, लेकिन असल में ऐसा नहीं है. रुपाली अनुपमा के कैरेक्टर से बिल्कुल अलग हैं. उन्होंने खुद एक सोशल मीडिया पोस्ट शेयर कर बताया है कि असल में वो कैसी हैं.

अपने इस रीसेंट सोशल मीडिया पोस्ट में ‘अनुपमा’ (Anupamaa) फेम रुपाली गांगुली (Rupali Ganguly) ने अपने पुराने सीरियल ‘साराभाई वस साराभाई’ के कुछ अंश साझा किए हैं. उनका कहना है कि वो बिल्कुल ‘साराभाई वस साराभाई’ (Sarabhai Vs Sarabhai) की मोनिशा की तरह हैं. बता दें, ‘साराभाई वस साराभाई’ बहुत ही चर्चित शो था. इसमें रुपाली मोनिशा के किरदार में नजर आई थीं. मोनिशा थोड़ी झल्ली सी बेबाक लड़की थी. रुपाली का कहना है कि वो ठीक मोनिशा जैसी ही हैं.

रुपाली (Rupali Ganguly) ने वीडियो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, ‘मोनिशा साराभाई…कभी-कभी ही एक्टर्स को स्क्रीन पर उनकी असल पर्सनालिटी और पागलपन दिखाने का मौका मिलता है. मोनिशा ने वो सब किया, जो मैं करती हूं…आतिशा भाई ने मोनिशा में मेरी सारी अजीबो-गरीब हरकतें इतने अच्छे तरीके से डाल दी थीं कि अक्सर मेरे पापा कहते थे कि घर में कहीं कैमरा तो नहीं लग गया है.’

आगे रुपाली (Rupali Ganguly) लिखती हैं, ‘मैं धन्य हूं कि मुझे असल जीवन में भी अश्वनि के रूप में साहिल जैसा पति मिल गया. मोनिसा मैं थी और मैं यहां हूं…’ इस वीडियो की एडिटिंग के लिए उन्होंने फैन पेज को धन्यवाद कहा है. साथ ही उन्होंने सीरियल ‘साराभाई वस साराभाई’ (Sarabhai Vs Sarabhai) के एक और एपिसोड की इस्छा जाहिर की है. वीडियो के बैकग्राउंड में ड्रामा क्वीन गाना बज रहा है, मोनिशा का साथ ही कहना है कि ये गाना उनकी पर्सनालिटी को सू करता है. वैसे इस पोस्ट से साफ हो गया है कि रुपाली असल लाइफ में हसमुख और फन लविंग हैं.

Related Articles

Back to top button