Breaking
अवेंजर्स एन्डगेम एनकॉर ने प्री-सेल्स में ही कमाए ₹4.45 करोड़, ‘Doomsday’ की झलक देखने उमड़े फैंसएशिया सोसाइटी में बोले जयशंकर, US-Pakistan संबंधों और आतंकवाद पर स्पष्ट की भारत की नीतिएशियाई गेम्स में इंडिया वीमेन रिले टीम ने जीता गोल्ड मैडलCWC बैठक: लिस्ट से नाम हटाने की साजिश, CEC बने मोदी सरकार की कठपुतली-मल्लिकार्जुन खड़गेराष्ट्रव्यापी बैंकों में आज से होने वाली 3 दिवसीय हड़ताल टली, IBA और बैंक यूनियनों की बैठक में बनी सहमतिCEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग के चलते कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पुलिस में झड़पAsian Games 2026 | Gold For India | कमलजीत और सुरुचि की जोड़ी ने रचा इतिहास, 10 मीटर एयर पिस्टल मिक्स्ड टीम में भारत को दिलाया गोल्डभारतीय महिला क्रिकेट टीम ने 8वीं बार जीता एशिया कप, मोहसिन नकवी के हाथ से ट्रॉफी लेने से किया इनकारकुत्ते और बिल्लियों में एच5 बर्ड फ्लू के संक्रमण का खतरा, विशेषज्ञों ने दी सतर्क रहने की सलाहब्रिक्स समिट का समापन, दुनिया में बढ़ रहा तनाव, एक क्षेत्र तक संकट सीमित नहीं: PM मोदी
उत्तर प्रदेशराज्य

योगी सरकार सुल्तानपुर जिले का भी नाम बदलने की तैयारी में

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में अलीगढ़ तथा मैनपुरी के साथ ही अब सुल्तानपुर का भी नाम बदलने की तैयारी है। अलीगढ़ और मैनपुरी जिला पंचायत की बैठक में नाम बदलने का प्रस्ताव जिला पंचायत की बैठक में पास हो गया है। सुल्तानपुर के डीएम तथा अयोध्या मंडल के कमिशनर ने नाम बदलने का प्रस्ताव शासन को भेजा है, जिस पर राजस्व विभाग में कागजी कार्यवाही हो रही है।

उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार सुल्तानपुर जिले का नाम भगवान श्रीराम के ज्येष्ठ पुत्र कुश के नाम पर कुश भवनपुर करने की तैयारी कर रही है। इस पर अंतिम निर्णय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता वाली प्रदेश कैबिनेट करेगी। फिलहाल नाम बदलने को लेकर कागजी कार्यवाही आरंभ हो गई है।

राजस्व परिषद ने अपनी संस्तुति शासन को भेज दी है। अब इस पर अंतिम निर्णय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता वाली प्रदेश कैबिनेट करेगी। माना जा रहा है कि विधानसभा चुनाव 2022 से पहले एक बार फिर जिलों का नाम बदलकर सरकार के धाॢमक एजेंडे को धार देने की तैयारी है।

 

प्रदेश सरकार सुल्तानपुर जिले का नाम भगवान श्रीराम के ज्येष्ठ पुत्र कुश के नाम पर कुश भवनपुर करने की तैयारी कर रही है। राजस्व परिषद के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि परिषद ने अपनी संस्तुति शासन को भेज दी है। अब इस पर अंतिम निर्णय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता वाली प्रदेश कैबिनेट करेगी।

 

सुल्तानपुर के लोग लंबे समय से जिले का नाम बदलकर कुश भवनपुर करने की मांग करते रहे हैं। लंभुआ (सुल्तानपुर) के भाजपा विधायक देवमणि द्विवेदी ने विधानसभा में यह मुद्दा उठाया था। इस बीच सुल्तानपुर के डीएम के साथ अयोध्या के मंडलायुक्त ने गजेटियर में सुल्तानपुर के प्राचीन इतिहास का हवाला देते हुए जिले का नाम कुश भवनपुर करने की सिफारिश शासन व राजस्व परिषद को भेजी थी।

 

सुल्तानपुर जिले का नाम बदलने के प्रस्ताव में कहा गया है कि त्रेता युग में भगवान राम के पुत्र कुश की राजधानी कुश भवनपुर हुआ करती थी। महराज कुश के आगे की पीढिय़ों ने द्वापर तक यहां राज किया और कौरव सेना की ओर से लड़ते हुए वीरगति को प्राप्त हुए। इसके बाद में कुश भवनपुर को सुल्तानपुर कहा जाने लगा।

 

गौरतलब है कि इससे पहले भी प्रदेश में अलीगढ़, फिरोजाबाद, मैनपुरी, गाजीपुर, बस्ती व मिर्जापुर का नाम भी बदलने की मांग की जा रही है। इसमें से फिरोजाबाद जिला पंचायत जिले का नाम बदलकर चंद्रनगर करने, अलीगढ़ जिला पंचायत अलीगढ़ का नाम बदलकर हरिगढ़ और मैनपुरी जिला पंचायत जिले का नाम बदलकर मयन नगरी करने का प्रस्ताव पास कर दिया है।

Related Articles

Back to top button