Breaking
सावन सोमवार पर CM योगी ने गोरखनाथ मंदिर में रुद्राभिषेक कियाMEA Press Briefing : FCRA पर अमेरिकी टिप्पणी को भारत ने किया खारिज, बोला ‘हमारी संसद ही लेगी फैसला’Rahul Gandhi का बड़ा आरोप: Delimitation से BJP छीनना चाहती है Tamil Nadu की ताकतApple ला रहा फोल्डेबल फ़ोन, 7.8-इंच स्क्रीन और A20 Pro चिपसेट वाला Iphone Ultraयुवाओं के नाम लिखा पत्र लिख धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफाCJP Protest: दिल्ली में सुरक्षा सख्त, 16 मेट्रो स्टेशन बंद, CRPF की 20 कंपनियां तैनातमानसून सत्र में कांग्रेस और विपक्ष ने की परीक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग, राम मंदिर चंदा विवाद और नीट घोटाले पर कार्यस्थगन नोटिससोनम वांगचुक को निजी अस्पताल ट्रांसफर करने की मांग खारिज, परिवार को 24×7 मुलाकात की इजाजतरोहित शर्मा की 138 रन की धमाकेदार पारी, बने लॉर्ड्स में शतक लगाने वाले पहले भारतीय,BRICS का ड्रग्स के खिलाफ ऐलान, अंतरराष्ट्रीय सिंडिकेट पर लगाएगा पाबंदी
Breaking Newsस्पोर्ट्स

हार्दिक ने शानदार प्रदर्शन का श्रेय दिया संतुलित टीम को

नई दिल्ली। भारत ने 41 वर्षों के बाद ओलंपिक में कांस्य पदक जीता। हार्दिक ने कहा, हम एक चुस्त टीम हैं, और मुझे लगता है कि ओलंपिक में हमारी सबसे बड़ी ताकत थी कि हमने एक दूसरे के साथ शानदार संयोजन बनाया था और हम एक-दूसरे के कौशल से सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने में सक्षम थे। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ निराशाजनक परिणाम के बाद (1 -7 हार), हम एक साथ बैठे और एक-दूसरे से खुलकर बात की कि क्या गलत हुआ और आने वाले मैचों में हमें बेहतर प्रदर्शन करने के लिए क्या करने की जरूरत है। इससे हमें वापसी करने और देश के लिए पदक जीतने में बहुत मदद मिली।

22 वर्षीय हार्दिक भारतीय मिडफील्ड में प्रमुख खिलाड़ियों में से एक हैं और उन्होंने अपने पहले ओलंपिक खेलों में दो महत्वपूर्ण गोल किए।

हार्दिक ने कहा, 2018 विश्व कप के बाद, यह (टोक्यो ओलंपिक) सीनियर टीम के साथ मेरा दूसरा बड़ा टूनार्मेंट था, और मैं विश्व कप में अपने प्रदर्शन से वास्तव में संतुष्ट नहीं था। इसलिए, मैं खुद को साबित करना चाहता था कि मैं बड़े स्तर पर बेहतर कर सकता हूं। इसलिए, मेरे लिए यह एक बड़ी चुनौती थी, और मुझे खुशी है कि मैं अच्छा कर सका, और टीम की सफलता में योगदान करने में सक्षम रहा।

हार्दिक ने इंग्लैंड के खिलाफ क्वार्टर फाइनल मैच में एक यादगार फील्ड गोल किया, जिससे भारतीय टीम को चार दशक से अधिक समय के बाद ओलंपिक में पदक के दौर में प्रवेश करने में मदद मिली।

22 वर्षीय मिडफील्डर ने आगे कहा कि टीम पेरिस 2024 ओलंपिक में स्वर्ण की तलाश शुरू करने के लिए उत्सुक है।

उन्होंने कहा, हम पेरिस ओलंपिक में स्वर्ण के लिए अपनी अभियान शुरू करने के लिए उत्सुक हैं। हमें कदम दर कदम अगे बढ़ना होगा, और हमारा पहला कदम 2022 एशियाई खेलों में स्वर्ण जीतकर ओलंपिक खेलों 2024 के लिए सीधे क्वालीफाई करना होगा। फिर 2023 में, हमारे पास एक और मार्की इवेंट है- हॉकी विश्व कप, जो ओडिशा में खेला जाएगा, इसलिए आगे चुनौतीपूर्ण और रोमांचक समय है, और हम इसके लिए पूरी तरह से तैयार हैं।

Related Articles

Back to top button