Breaking
राम मंदिर ट्रस्ट से चंपत राय और अनिल मिश्रा ने दिया इस्तीफ़ा2027 और 2029 की तैयारी में UP BJP, नीरज सिंह और पूजा पाल बने प्रदेश उपाध्यक्ष, हटे कई पुराने नामAyodhya Ram Mandir चढ़ावा कांड में एक्शन, SIT रिपोर्ट के आधार पर 8 आरोपी गिरफ्तारलखनऊ अग्निकांड में SIT को 7 दिन में CM योगी को देनी है रिपोर्टलखनऊ में जो हुआ वो सामान्य घटना नहीं- अखिलेशRam Mandir Donation Scam: SIT रिपोर्ट आई, कब होगी कार्रवाई? चढ़ावा चोरी पर UP सरकार के सामने क्या खुलासा हुआलखनऊ अग्निकांड में 15 छात्रों की गई जान जबकि 9 घायलभारत में दुनिया से एक दिन पहले रिलीज़ होगी टॉम हॉलैंड की ‘Spider-Man: Brand New Day’अमेरिका और ईरान के बीच युद्ध विराम समझौता तय, यूरोप में होंगे हस्ताक्षरइंडियन नेवी ने जहाज से निकाल लाई जिंदा मिसाइल, हादसे को टाला
राष्ट्रीय

योगी सरकार का आया फैसला, मथुरा-वृंदावन में तीर्थस्थल घोषित हुआ 10KM का इलाका

लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार ने गणेश चतुर्थी (Ganesh Chaturthi) के अवसर पर एक बड़ा फैसला लिया है. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) ने भगवान श्रीकृष्ण की जन्मस्थली मथुरा के वृंदावन के 10KM को तीर्थ स्थल घोषित किया है. तीर्थ स्थल क्षेत्र में शराब और मांस की बिक्री नहीं होगी. इस पर पूर्ण रूप से प्रतिबंध लगा दिया गया है. ब्रज में आने वाले लाखों श्रद्धालुओं की आस्था को देखते हुए भाजपा सरकार ने यह फैसला लिया है.

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर मथुरा दौरे पर लोगों से किया गया वादा आज पूरा कर दिया है. उनके निर्देश पर उत्तर प्रदेश शासन ने भगवान श्रीकृष्ण के जन्मस्थान ब्रज में मांस व मदिरा की बिक्री पर पाबंदी लगा दी है.सीएम योगी ने इसको लेकर एक ट्वीट भी किया है. इसमें लिखा है कि, ‘मथुरा-वृंदावन में श्रीकृष्ण जन्म स्थल को केंद्र में रखकर 10 वर्ग किलोमीटर क्षेत्र के कुल 22 नगर निगम वार्ड तथा क्षेत्र को तीर्थ स्थल के रूप में घोषित किया है. इस क्षेत्र में मांस-मदिरा की बिक्री प्रतिबंधित होगी.’

बताते चलें कि श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने संतों की इच्छा के अनुरूप मथुरा में मांस और मदिरा की बिक्री पर रोक लगाने का ऐलान किया था. उन्होंने कहा था कि इससे प्रभावित लोग दूध बेचना शुरू कर सकते हैं. दूध उत्पादन और दूध की बिक्री के क्षेत्र में लोगों को प्रोत्साहित करने की जरूरत है. इसके लिए अफसरों को निर्देश दिए थे.

जिन 22 निगम वार्ड में शराब बंदी रहेगी उनमें घटीबहालराय, गोविन्दनगर, मंदीरामदास, चैबियापाड़ा, द्वारिकापुरी, नवनीत नगर, वनखंडी, भरतपुर गैट, अर्जुनपुरा, हनुमान टीला, जगन्नाथपुरी, गऊघाट, मनोहरपुरा, वैरागपुरा, राधानगर, बदरीनगरा, महाविद्याकालोनी, कृष्णानगर प्रथम, कृष्णानगर द्वितीय, कोयलागली, डैम्पीयरनगर और जयसिंह पुरा शामिल हैं.

Related Articles

Back to top button