Breaking
Asian Para Games: मोना अग्रवाल ने जीता गोल्ड, हमवतन अवनि को पछाड़कर बनाया रिकॉर्डइंडियन एयर एम्बुलेंस को ढाका में करनी पड़ी इमरजेंसी लैंडिंग, महिला मरीज की मौत2017 के बाद UP में अपराध पर जीरो टॉलरेंस, 9.5 लाख सरकारी नौकरियां दीं- योगीटाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में राजस्थान के कोटा से एक नाबालिग सहित तीन संदिग्धों को हिरासत में लिया गयाप्रभास की स्पिरिट दिवाली 2027 पर होगी रिलीज, रामायण पार्ट 2 से करेगी क्लैशयूक्रेन का रूस पर ड्रोन हमला, सेंट पीटर्सबर्ग आयल टर्मिनल में में लगी आगगोवा में राहुल गाँधी ने बीजेपी पर साधा निशाना, बोले- वोट चोरी की कीमत चुकानी पड़ेगीट्रम्प की सेना हटाने की कोशिशों के बीच, ईरान के खिलाफ ‘मदर ऑफ ऑल बॉम्ब्स’ होगा इस्तमाल? जानेअखिलेश यादव का भाजपा पर वोट चोरी का आरोप, मजबूत हो रहा PDASC के द्वार खुले हैं, रहुल गांधी की मांग के बीच CJI सूर्यकांत का बड़ा बयान
Breaking NewsMain slideअंतर्राष्ट्रीय

डोनाल्ड ट्रम्प ने ली अमेरिका 47वें राष्ट्रपति के रूप में शपथ,बोले मेरी नीतिअमेरिका फर्स्ट ही रहेगी

अर्ली न्यूज़ नेटवर्क।

नई दिल्ली। ट्रंप ने अमेरिका के 47वें राष्ट्रपति के रूप में शपथ ली। जेडी वेंस ने अमेरिका के उपराष्ट्रपति पद की शपथ ली। ट्रंप ने पिछले साल हुए आम चुनाव में उपराष्ट्रपति कमला हैरिस को हराकर शानदार वापसी की और चार साल के अंतराल के बाद राष्ट्रपति के रूप में शपथ लेने वाले वह अमेरिकी इतिहास में दूसरे व्यक्ति बन गए हैं। विदेश मंत्री एस जयशंकर शपथग्रहण समारोह में भारत का प्रतिनिधित्व करते नजर आए। शपथ लेते हुए राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने साफ किया कि उनकी नीति अमेरिका फर्स्ट ही रहेगी। ट्रम्प ने कहा कि बदलाव आज से शुरू होगा। दुनिया हमारा इस्तेमाल नहीं कर पाएगा। अमेरिका में अवैध घुसपैठ अब नहीं होगी। मेरी यात्रा अमेरिका को महान बनाने के लिए बची। ट्रम्प ने कहा कि हमारी ये यात्रा आसान नहीं रही। इसके साथ ही ट्रम्प ने बॉर्डर पर इमरजेंसी की घोषणा कर दी है। इसके साथ ही कहा है कि घुसपैठ रोकने के लिए सेना भेजेंगे।

पिछले 40 वर्षों में यह पहली बार होगा कि कोई राष्ट्रपति कैपिटल सीढ़ियों पर शपथ नहीं लिया। अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप भीषण ठंड पड़ने के पूर्वानुमान के कारण कैपिटल रोटुंडा में बंद जगह पर पद की शपथ लेते नजर आए। राष्ट्रपति चुनाव प्रचार के दौरान ट्रंप जानलेवा हमले में बाल-बाल बचे थे, लेकिन उन्होंने हौसला बुलंद रखा। स्विंग स्टेट्स में डेमोक्रेट उम्मीदवार कमला हैरिस को बड़े अंतर से हराया और दोनों सदनों में बहुमत हासिल किया।

ट्रम्प संविधान की रक्षा के नाम पर 35 शब्दों की शपथ ली। पूर्व राष्ट्रपति अन्नाहम लिंकन और अपनी माता की बाइबिल पर हाथ रखा। अमेरिकी के चीफ जस्टिस जॉन रॉबर्ट्स उन्हें शपथ दिलाई। पिछली बार ट्रम्प ने शपथ के बाद 16 मिनट का भाषण दिया था।

Related Articles

Back to top button