Breaking
शुभमन गिल के दोहरे शतक और रोहित के शतक के चलते भारत ने वेस्ट इंडीज को रौंदाराहुल गाँधी ने PM मोदी पर निशाना, कहा- CEC ज्ञानेश कुमार को क्यों मिली कानूनी छूट?उ.प्र. आवास एवं विकास परिषद ने इन्दिरानगर सेक्टर-18 में लगभग 600 वर्गमीटर भूमि अतिक्रमण से कराया मुक्तअवेंजर्स एन्डगेम एनकॉर ने प्री-सेल्स में ही कमाए ₹4.45 करोड़, ‘Doomsday’ की झलक देखने उमड़े फैंसएशिया सोसाइटी में बोले जयशंकर, US-Pakistan संबंधों और आतंकवाद पर स्पष्ट की भारत की नीतिएशियाई गेम्स में इंडिया वीमेन रिले टीम ने जीता गोल्ड मैडलCWC बैठक: लिस्ट से नाम हटाने की साजिश, CEC बने मोदी सरकार की कठपुतली-मल्लिकार्जुन खड़गेराष्ट्रव्यापी बैंकों में आज से होने वाली 3 दिवसीय हड़ताल टली, IBA और बैंक यूनियनों की बैठक में बनी सहमतिCEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग के चलते कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पुलिस में झड़पAsian Games 2026 | Gold For India | कमलजीत और सुरुचि की जोड़ी ने रचा इतिहास, 10 मीटर एयर पिस्टल मिक्स्ड टीम में भारत को दिलाया गोल्ड
Breaking Newsउत्तर प्रदेशराज्य

लखनऊ की पॉलोमी पाविनी शुक्ला, फेमस पत्रिका “फेमिना”की सूची मे शामिल, अनाथ बच्चों के अधिकार दिलाने में हुई सम्मानित

UP लखनऊ: अपने लिए तो सभी जीते हैं , नाम वो कर जाते हैं जिनके इरादे मज़बूत हो और दूसरों के लिए जीने की लगन और कुछ कर गुजरने का जज़्बा हो ऐसे लोगों के सम्मान के हक़दार है,

फेमस पत्रिका “फेमिना” ने सबसे ही लोगों को अपनी पत्रिका मे जगह दे कर सम्मानित किया अपने लेटेस्ट एडिशन में देश की 40 ऐसी महिलाओं की सूची जारी की है जिन्होंने अपने क्षेत्र में विशिष्ट योगदान देते हुए लाखों लोगों को प्रेरित किया है. इस सूची में लखनऊ की पॉलोमी पाविनी शुक्ला भी शामिल की गई हैं

लंबे अरसे से अनाथ बच्चों को समान अधिकार दिलाने और उनके हित की सुरक्षा के लिए सुप्रीम कोर्ट तक जनहित याचिका लड़ने के लिए उन्हें यह सम्मान मिला है.

अनाथ बच्चों (Orphan Children) पर उनके द्वारा अपने भाई अमंद शुक्ला के साथ‌ संयुक्त रुप से लिखी पुस्तक ” Weakest on earth – Orphans of India” और उनके परिश्रम द्वारा कई राज्यों में अनाथ बच्चों हेतु नीतिगत बदलाव आए हैं, जिनमें अनाथ बच्चों के लिए आरक्षण, बजट वृद्धि आदि सम्मिलित हैं. इस सूची में उत्तर प्रदेश से पॉलोमी पाविनी शुक्ला के अलावा मात्र एक और महिला सम्मिलित हैं, फिल्म अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा

देश भर की 40 महिलाओं की इस सूची में अन्य विख्यात महिलाएं भी शामिल की गई हैं, जैसे टोक्यो ओलंपिक्स में देश को गौरान्वित करने वाली रानी रामपाल व मीराबाई चानू, सुप्रीम कोर्ट में हाल ही में आईं तीन न्यायमूर्ति, इसरो के मंगलयान मिशन की महिला वैज्ञानिक, स्मृति ईरानी, मीनाक्षी लेखी, महुआ मोइत्रा, पी वी सिंधु, बरखा दत्त, आलिआ भट्ट, मसाबा गुप्ता, भूमि पेडनेकर, नीता अम्बानी, कोनेरू हम्पी शामिल हैं

अनाथ बच्चों के लिए कार्यरत पॉलोमी पाविनी शुक्ला को पूर्व में भी सम्मानित किया जा चुका है. हाल ही में विख्यात अंतर्राष्ट्रीय पत्रिका “फोर्ब्स” ने (Forbes Magazine) भी अपनी “30 Under 30” सूची में उन्हें सम्मिलित किया था. यह सूची 30 ऐसे व्यक्तियों की है जो 30 वर्ष से कम आयु के हैं और जिन्होंने अपने-अपने क्षेत्र में अहम योगदान दिया है.

Related Articles

Back to top button