Breaking
CM गुप्ता का ऐलान, बख्शे नहीं जाएंगे भ्रष्टाचारी चलेगा बुलडोजरमस्जिद के मलबे के नीचे 15 फीट गहरा कुआं, कलेक्ट्रेट परिसर में हड़कंपसत्य निकेतन हादसे में हुई 7 मौतों में से 5 छात्र जबकि एक 75 वर्षीय मजदूरदिल्ली सत्य निकेतन हादसे में 7 लोगों की मौत,5 घायलों का इलाज जारीदिल्ली सत्य निकेतन में गिरी बिल्डिंग हादसे में अभी तक 5 लोगों का रेस्क्यू किया गयासत्य निकेतन में 4 मंजिला गिरी इमारत हादसे में घायल 4 की हालत गंभीरदिल्ली 3 लोगों को ट्रामा सेण्टर पहुँचाया गयासत्य निकेतन में 4 मंजिला इमारत गिरी, मलबे में लोगों के दबे होने की आशंका, NDRF की टीम राहत बचाव में जुटीNashik में सड़कों पर क्यों उतरे आदिवासी छात्र? Rahul Gandhi के समर्थन मेंसत्य निकेतन के पास अचानक 4 मंजिला इमारत गिरी, मलबे में लोगों के दबे होने की आशंका
अर्ली बिज़नेसउत्तर प्रदेश

पेट्रोल डीजल के बाद बड़ी राहत, कम हुए अरहर दाल के बाद।

उत्तर प्रदेश : लग रहा है प्रशासन को जनता के दर्द का अहसास हो गया है, महंगाई कम करने की जुगत मे है अब सरकार, आम लोगों के लिए राहत की खबर है। कुछ महीने पहले तक अरहर दाल का थोक रेट 95 रुपये किलो तक पहुंच गया था। हालांकि बाद में रेट गिरते हुए 85-86 रुपये किलो तक हो गया था।

अब अरहर दाल का थोक रेट गिरकर 75 से 72 रुपये किलो हो गयी है। यानी दाम में करीब 12-13 रुपये तक की कमी हुई है। दाम में कमी की वजह एमपी और महाराष्ट्र से दाल की आवक प्रयागराज के थोक बाजार मुट्ठीगंज मंडी में अधिक होना बताया जा रहा है। थोक रेट कम होने से फुटकर दाम में भी गिरावट होगी।
फुटकर में अरहर दाल 90 से 95 रुपये किलो बिक रही है। बहरहाल खाद्य तेलों की कीमतों में गिरावट नहीं हुई, जबकि कारोबारियों ने इस सप्ताह दाम में कमी की उम्मीद जताई थी। बता दें कि अक्टूबर महीने के तीसरे सप्ताह में सरसों तेल के दाम में वृद्धि हुई थी। इससे सरसों तेल का थोक रेट 2850 रुपये 15 किलो टिन से बढ़कर 2865-2870 रुपये टिन हो गया था।
रिफाइंड का रेट 2150 रुपये 15 लीटर टिन और पामोलीन का दाम 2000 रुपये 15 किलो टिन था। तभी से खाद्य तेलों की कीमतें स्थिर बनी हुई हैं। उसके पहले रिफाइंड के दाम में 110 रुपये और पामोलीन के रेट में 50 रुपये 15 किलो टिन की गिरावट हुई थी, वरना रिफाइंड का रेट 2260 रुपये टिन और पामोलीन का दाम 2050 रुपये टिन था
फुटकर में सरसों तेल का रेट 180 रुपये किलो, रिफाइंड का दाम 158 रुपये लीटर और पामोलीन का रेट 130 रुपये किलो था। हालांकि, वनस्पति की कीमत में 100 रुपये 15 किलो टिन की बढ़ोतरी होने से रेट बढ़कर 1900 रुपये 15 किलो का टिन हो गया था।
इलाहाबाद गल्ला तिलहन व्यापार मंडल के अध्यक्ष सतीश चंद्र केशरवानी का कहना है कि मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र में दाल की फसल तैयार हो जाने से आवक बढ़ गई है, जिससे रेट में काफी गिरावट हो गई है।

Related Articles

Back to top button