Breaking
पांच राज्यों में मतदान 9 अप्रैल से शुरू, बंगाल में 2 चरणों में होगा चुनावएलपीजी की किल्लत ख़तम, रसोई गैस लेकर आ रहे हैं दो जहाजों को ईरान के अधिकार क्षेत्र से गुजरने की मिली अनुमतिFBI की हैरान करने वाली रिपोर्ट, क्या अमेरिका में घुसकर मारेगा ईरान?HPCL के प्लांट में डबल मर्डर, पुलिस ने आरोपी के दोनों टांगों में मारा गोलीEarly News Hindi Daily E-Paper 13 March 2026Opposition के ‘Mic Off’ के आरोप पर स्पीकर ओम बिरला का पलटवार, कहा- मेरे पास कोई बटन नहीं हैदेश के कई शहरों में होटल रेस्ट्रोरेंट और ढाबे बंददेश भर में एलपीजी घरेलू सिलेंडर की किल्लत, जबकि कमर्शियल सिलेंडर मिलना बंदCM धामी- अग्निवीर को 10% रिजर्वेशन देकर सुरक्षित करेंगे भविष्यईरान के मिसाइल हमले हुए कम, क्या है तेहरान की नई रणनीति?
राजनीतिराष्ट्रीय

भाजपा भड़की जदयू विधायक के बयान से

पटना। बिहार में इस बार जदयू के विधायक गोपाल मंडल के उपमुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद के खिलाफ दिए गए बयान के बाद भाजपा के भड़क गई है। भाजपा अब विधायक पर कार्रवाई करने तक की मांग कर रही है।

पिछले दिनों जदयू के विधायक गोपाल मंडल भाजपा के नेता और उपमुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद पर आरोप लगाया कि वे भागलपुर जाकर पैसों की वसूली करते हैं। मंडल ने यह भी कहा कि वे यहां विरोधियों से जरूर मिलते हैं, लेकिन अपने घटक दलों के नेताओं से नहीं मिलते हैं।

जदयू के विधायक के इस बयान के बाद भाजपा के नेताओं ने मंडल के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। मंडल पर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल और मंत्री सम्राट चौधरी ने कार्रवाई की मांग तो मंडल ने एकबार फिर पलटवार करते हुए कहा कि ये लोग कौन होते हैं, हम पर कार्रवाई करने वाले। उन्होंने सम्राट चौधरी को दलबदलू तक कह दिया।

वैसे मंडल के इन बयानों से भाजपा असहज है। इसके बाद भाजपा के नेता और पथ निर्माण मंत्री नितिन नवीन सामने आए और उन्होंने मंडल पर कार्रवाई की मांग कर डाली।

पथ निर्माण मंत्री ने कहा कि नीतीश कुमार अनुशासन के लिए जाने जाते हैं, पहले भी उन्होंने अनुशासन तोड़ने वालों पर कार्रवाई की है, आगे भी उम्मीद करेंगे कि जिस तरह से लगातार गोपाल मंडल शब्दों की मर्यादा को तोड़ रहे हैं, वे कार्रवाई करेंगे।

़इधर, भाजपा की ओर से लगातार हो रही कार्रवाई की मांग के बाद जदयू भी अपने विधायक पर कार्रवाई का मन बना रही है। जदयू के प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा ने कहा कि विधायक के बयान को पार्टी ने गंभीरता से लिया है। उन्होंने कहा कि जदयू और भाजपा के संबंध बेहद मजबूत हैं। राजग में कहीं कोई दिक्कत नहीं है।

उन्होंने कहा कि विधायक से स्पष्टीकरण मांगा जाएगा, उसके बाद पार्टी आगे की कार्रवाई करेगी।

Related Articles

Back to top button