Breaking
UP MLC Election Results 2026 Live: मेरठ-बरेली में बीजेपी की जीत, प्रधानमंत्री मोदी के क्षेत्र वाराणसी शिक्षक सीट पर सपा का कब्जाएमएलसी चुनाव- बैलेट से चुनाव होने पर भी कांग्रेस एक भी सीट नहीं जीत पाई- BJPMLC Election Results 2026 LIVE: UP की 4 सीटों पर जीती भाजपा , वाराणसी में सपा की जीत , पटना में JDU ने लहराया झंडायूपी विधान परिषद चुनाव 2026: काशी में ही भाजपा की हार, सपा जीती शिक्षक एमएलसी सीटअमित शाह मानहानि केस में राहुल गाँधी को सुल्तानपुर की MP MLA कोर्ट ने किया बरीकाँग्रेस की राजनीति का स्तर हर रोज़ गिर रहा है- राजनाथ सिंहबीजेपी को बड़ा झटका, सुतानपुर MP MLA कोर्ट ने राहुल गाँधी को किया बरी।सर्बिआ में अलेक्जेंडर वुसिक ने मानी हार, छात्र आंदोलन बढ़ेगा आगेसुल्तापुर एमपी एमएलए कोर्ट से मानहानि केस में राहुल गाँधी बरीकांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के बयान से बवाल, -माफी मांगें, नहीं तो प्रदर्शन- BJP
मनोरंजनलाइफ स्टाइल

कृति सेनन बनीं मनीष मल्होत्रा की दुल्हन

बॉलीवुड अभिनेत्री कृति सेनन इन दिनों अपनी फिल्म ‘मिमी’ के लिए खूब तारीफें बटोर रही हैं। फिल्म में कृति सेनन ने एक सेरोगेट मदर का किरदार निभाया था। इस फिल्म के बाद से ही अभिनेत्री काफी चर्चा में हैं।

कृति सेनन दुल्हन फोटोशूट

अब हाल ही में कृति सेनन को दुल्हन के लिबास में देखकर उनके फैंस दिल थाम रहे हैं। कृति ने मनीष मल्होत्रा के लेटेस्ट कुटुर कलेक्शन ‘नूरानियत’ के लिए फोटोशूट करवाया है। जिसकी तस्वीरें अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं।

कृति सेनन इंस्टाग्राम

कृति सेनन सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वो अक्सर अपनी कई तस्वीरें फैंस के साथ शेयर करती रहती हैं। अब हाल ही में कृति सेनन ने दुल्हन के लिबास में अपनी कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों में कृति की खूबसूरती देखते ही बन रही है। ये शूट कृति सेनन ने मनीष मल्होत्रा के लेटेस्ट कुटुर कलेक्शन के ‘नूरानियत’ के लिए करवाया है। जिसमें अभिनेत्री बेहद खूबसूरत नजर आ रही हैं।

कृति सेनन ब्राइड

लाल जोड़ा, हैवी ज्वेलरी, लंबा घूघट, हाथों में कलीरे पहनी कृति अपने लुक से लोगों का दिल जीत रही हैं। वहीं मनीष मल्होत्रा का ये कलेक्शन भी लोगों को बेहद पसंद आ रहा है। कृति ने जो लहंगा पहना हुआ है वो लाल रंग का हैवी डिजाइनर लहंगा है। जिसमें गल्डन तार से जरदजी की गुई है।

कृति के लहंगे के साथ ही इसका ब्लाउज़ भी हैवी रखा गया है। वहीं लहंगे को भारीपन देते हुए इसकी चुनरी को हल्का रका गया है। लाल रंग की चुनरी को ट्रेल की तरह बनाया गया है। जसकी सिर्फ बॉर्डर में हल्का सा वर्क है और किनारे पर एक गोटा- पट्टी की लेस लगी हुई है।

Related Articles

Back to top button