Breaking
सावन सोमवार पर CM योगी ने गोरखनाथ मंदिर में रुद्राभिषेक कियाMEA Press Briefing : FCRA पर अमेरिकी टिप्पणी को भारत ने किया खारिज, बोला ‘हमारी संसद ही लेगी फैसला’Rahul Gandhi का बड़ा आरोप: Delimitation से BJP छीनना चाहती है Tamil Nadu की ताकतApple ला रहा फोल्डेबल फ़ोन, 7.8-इंच स्क्रीन और A20 Pro चिपसेट वाला Iphone Ultraयुवाओं के नाम लिखा पत्र लिख धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफाCJP Protest: दिल्ली में सुरक्षा सख्त, 16 मेट्रो स्टेशन बंद, CRPF की 20 कंपनियां तैनातमानसून सत्र में कांग्रेस और विपक्ष ने की परीक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग, राम मंदिर चंदा विवाद और नीट घोटाले पर कार्यस्थगन नोटिससोनम वांगचुक को निजी अस्पताल ट्रांसफर करने की मांग खारिज, परिवार को 24×7 मुलाकात की इजाजतरोहित शर्मा की 138 रन की धमाकेदार पारी, बने लॉर्ड्स में शतक लगाने वाले पहले भारतीय,BRICS का ड्रग्स के खिलाफ ऐलान, अंतरराष्ट्रीय सिंडिकेट पर लगाएगा पाबंदी
पश्चिम बंगालराजनीतिराज्यराष्ट्रीय

‘मोदी से मोह भंग’ बीजेपी विधायक का, कही ये बड़ी बात…

कोलकत्ता: पश्चिम बंगाल में बीजेपी को बड़ा झटका लगा है. पश्चिम बंगाल के बीजेपी विधायक तन्मय घोष ने बीजेपी छोड़ तृणमूल कांग्रेस का दामन थाम लिया है.बीजेपी विधायक तन्मय घोष ने टीएमसी ज्वाइन कर ली है. बीजेपी छोड़ टीएमसी में शामिल होने के बाद तन्मय घोष ने भाजपा और मोदी सरकार पर जमकर निशाना साधा. इसके साथ ही घोष ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की तारीफ की.

भाजपा छोड़ सोमवार को टीएमसी में शामिल हुए विधायक तन्मय घोष ने मोदी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि, भाजपा पश्चिम बंगाल में प्रतिशोध की राजनीति कर रही है.

तन्मय घोष का ये निशाना यहीं नहीं रुका, इसके साथ ही उन्होंने कहा, बीजेपी केंद्रीय एजेंसियों का उपयोग करके पश्चिम बंगाल के लोगों के अधिकार छीनने का प्रयास कर रही है.

इसके अलावा तन्मय घोष ने राज्य में टीएमसी और मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि, मैं सभी राजनेताओं से जन कल्याण के लिए सीएम ममता बनर्जी का समर्थन करने का आग्रह करता हूं.

Related Articles

Back to top button