Breaking
युवाओं के नाम लिखा पत्र लिख धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफाCJP Protest: दिल्ली में सुरक्षा सख्त, 16 मेट्रो स्टेशन बंद, CRPF की 20 कंपनियां तैनातमानसून सत्र में कांग्रेस और विपक्ष ने की परीक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग, राम मंदिर चंदा विवाद और नीट घोटाले पर कार्यस्थगन नोटिससोनम वांगचुक को निजी अस्पताल ट्रांसफर करने की मांग खारिज, परिवार को 24×7 मुलाकात की इजाजतरोहित शर्मा की 138 रन की धमाकेदार पारी, बने लॉर्ड्स में शतक लगाने वाले पहले भारतीय,BRICS का ड्रग्स के खिलाफ ऐलान, अंतरराष्ट्रीय सिंडिकेट पर लगाएगा पाबंदीराजौरी के जंगलों में आतंकवादियों की घेराबंदी, कुपवाड़ा में Hideout ध्वस्तराम मंदिर से जुड़ा एक और घोटाला? टिन्नू ने हर महीने कमाए लाखों! प्राण प्रतिष्ठा के बाद से ही वीआईपी दर्शन करवाने के खेल में हर महीने लाखों रुपये की वसूलीमंदिर ट्रस्ट द्वारा खरीदी गई जमीनो को लेकर भी जांचराम मंदिर चढ़ावा चोरी-डकैती के ऊपर भी कोई शब्द हो वो इस्तेमाल होना चाहिए- अखिलेश
राष्ट्रीय

अपने विधायकों को लेकर वोटिंग से पहले बीजेपी ने उठाया ये कदम

नई दिल्ली। राज्यसभा की 57 सीटों के लिए 10 जून को चुनाव होगा. इनमें से 41 उम्मीदवार निर्विरोध चुने जा चुके हैं. यानी कि 10 जून को होने वाले चुनाव 16 सीटें के लिए होंगे. इसमें कर्नाटक, हरियाणा, राजस्थान और महाराष्ट्र की सीटें शामिल हैं. इन राज्यों में मुकाबला कांटे का है. पार्टियां अपने विधायकों को सेफ करने के लिए होटल और रिजॉर्ट में रखी हैं.

कांग्रेस हरियाणा के अपने विधायकों को छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के रिजॉर्ट में रखी है. बीजेपी-जेजेपी गठबंधन ने भी अपने विधायकों को रिजॉर्ट में शिफ्ट करने का फैसला किया है. दोनों पार्टी के विधायक चंडीगढ़ के रिजॉर्ट में शिफ्ट किए गए हैं.

हरियाणा सरकार में मंत्री जेपी दलाल ने कहा कि सभी नए विधायकों को वोटिंग से जुड़ी प्रक्रिया समझाने के लिए बुलाया गया है. उन्होंने कहा, ‘हम न्यू चंडीगढ़ के ओबराय सुखविलास स्पा रिजॉर्ट में राज्यसभा चुनाव के लिए होने वाली वोटिंग प्रक्रिया को समझने आए हैं. हम नए विधायकों से वोटिंग को लेकर तकनीकी डिटेल के बारे में चर्चा किए. ये विधायक कभी भी राज्यसभा के चुनाव में हिस्सा नहीं लिए हैं. ऐसे में हमने फैसला किया कि कौन बीजेपी के लिए वोट करेगा और कौन निर्दलीय के पक्ष में अपना मत डालेगा.

जेपी दलाल ने कहा कि कांग्रेस अपने विधायकों को लेकर चिंतित है. तभी तो उन्हें रायपुर के रिजॉर्ट में रखा गया है. उन्होंने कहा कि हमारी जीत तय है. बीजेपी के पक्ष में 40 वोट हैं. 10 वोट हमारी सहयोगी पार्टी जेजेपी के पास हैं. मुझे नहीं समझ आता है कि कांग्रेस के पास 31 विधायक हैं, फिर भी वो क्यों परेशान है. इसका मतलब कांग्रेस पार्टी बंटी हुई है. हमें कोई डर नहीं है. जेपी दलाल ने कहा कि विधायक गुरुवार तक रिजॉर्ट में रहेंगे.

Related Articles

Back to top button