Breaking
भाजपा की लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ पदयात्रा में उमड़ा जनसैलाब, जाम से आम जनता हलकानवाराणसी के एक दिवसीय दौरे पर अखिलेश, बोले- भाजपा ही अराजकता हैग्लेंन मैक्सवेल ने 14 साल के सफर का किया अंत, इंटरनेशनल क्रिकेट से लिया संन्यासदुनिया भर में जेलर 2 ने 810 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार किया, अन्य फिल्मों की कमाई धीमीदिल्ली में औसत AQI 331 पहुंचा, जहांगीरपुरी समेत कई इलाके गंभीर श्रेणी मेंनेपाल में लैंडिंग के दौरान दो हेलीकॉप्टर आपस में टकराए, विदेशी पर्यटक की मौतसमाजवादी पार्टी उत्तर प्रदेश के लिए श्राप है- योगीAAP छोड़ने वाले 3 विधायक बीजेपी में शामिलUP वाले विदाई अच्छे से करते हैं- अखिलेश यादवउत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में भाजपा प्रकोष्ठ संकुल की बड़ी भूमिका होगी- वीडी शर्मा
Breaking NewsMain slideउत्तर प्रदेश

उत्तर प्रदेश विधानसभा में नव सुसज्जित प्रेस रूम का वि०स०अध्यक्ष सतीश महाना ने किया उद्घाटन

 

अर्ली  न्यूज़  नेटवर्क।

आनन्द गोपाल चतुर्वेदी।
लखनऊ। उत्तर प्रदेश विधानसभा में स्थित नव सुसज्जित प्रेस रूम का आज विधानसभा अध्यक्ष  सतीश महाना ने उद्घाटन किया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में पत्रकार उपस्थित रहे, जिन्होंने विधानसभा अध्यक्ष का पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत और आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर सतीश महाना ने पत्रकारों से अनौपचारिक बातचीत में कहा कि विधानसभा को सुंदर और आधुनिक स्वरूप देने के बाद अब लोग विधायिका में रुचि लेकर यहां आने लगे हैं। हालांकि अभी भी बहुत से लोग विधायिका के महत्व को पूरी तरह नहीं समझते हैं। उन्होंने कहा कि विधायिका के प्रति वर्षों पुरानी धारणा को बदलने की जरूरत है, और यह जिम्मेदारी हम सभी की है कि लोगों को विधायिका की कार्यप्रणाली से अवगत कराएं।

उल्लेखनीय है कि प्रेस रूम को आधुनिक और अत्याधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित किया गया है। नए प्रेस रूम में इलेक्ट्रॉनिक चैनलों के लिए बाइट देने की सुविधा के साथ फर्नीचर और तकनीकी सुविधाओं को उन्नत किया गया है। इसमें फोर शीटर तीन सोफा, 6 सिंगल शीटर सोफा, दो राउंड टेबल, टीवी, अलमारी, लैंप लाइट,तीन कंप्यूटर और तीन रिवॉल्विंग चेयर की व्यवस्था की गई है। इसके साथ ही सेंट्रलाइज़्ड एयर कंडीशनर और झूमर से इसे सुसज्जित किया गया है।
प्रेस रूम में एक अतिरिक्त कक्ष भी तैयार किया गया है, जिसमें थ्री शीटर एक सोफा, दो सिंगल शीटर सोफा, आधुनिक महिला और पुरुष शौचालय, टीवी और 244 लीटर का डबल डोर रेफ्रिजरेटर शामिल है। इसके अलावा, पत्रकारों की सुविधा के लिए एक पेंट्री एरिया भी बनाया गया है।
प्रेस रूम के मीटिंग हॉल को विशेष रूप से बेहतरीन और कार्यशील बनाया गया है। इसमें पत्रकारों के लिए लगभग 40 रिवॉल्विंग चेयर और यू-शेप का एक बड़ा टेबल बनाया गया है, जिसके नीचे प्रत्येक स्थान पर मोबाइल और लैपटॉप चार्जिंग के लिए बोर्ड लगाए गए हैं। इसके अलावा, फ्री वाई-फाई की सुविधा और मोबाइल चार्जिंग स्टेशन की व्यवस्था की गई है।

मीटिंग हॉल में प्रवेश करते ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना की बड़ी तस्वीरें लगाई गई हैं, साथ ही प्रेस रूम की दीवारों पर विधानसभा अध्यक्ष की पत्रकारों के साथ बातचीत की कुछ अन्य तस्वीरें भी सजाई गई हैं।
उत्तर प्रदेश राज्य मान्यता प्राप्त संवाददाता समिति के अध्यक्ष हेमंत तिवारी ने योगी सरकार और विधानसभा अध्यक्ष का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वर्षों पुराना प्रेस रूम अब पूरी तरह से आधुनिक और सुविधाजनक बन चुका है,इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना के मीडिया सलाहकार एवं  वरिष्ठ पत्रकार श्रीधर अग्निहोत्री एवं     मान्यता प्राप्त पत्रकार समिति के सचिव भारत सिंह एवं अन्य पदाधिकारी भी मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button