Breaking
राहुल गाँधी ने PM मोदी पर निशाना, कहा- CEC ज्ञानेश कुमार को क्यों मिली कानूनी छूट?उ.प्र. आवास एवं विकास परिषद ने इन्दिरानगर सेक्टर-18 में लगभग 600 वर्गमीटर भूमि अतिक्रमण से कराया मुक्तअवेंजर्स एन्डगेम एनकॉर ने प्री-सेल्स में ही कमाए ₹4.45 करोड़, ‘Doomsday’ की झलक देखने उमड़े फैंसएशिया सोसाइटी में बोले जयशंकर, US-Pakistan संबंधों और आतंकवाद पर स्पष्ट की भारत की नीतिएशियाई गेम्स में इंडिया वीमेन रिले टीम ने जीता गोल्ड मैडलCWC बैठक: लिस्ट से नाम हटाने की साजिश, CEC बने मोदी सरकार की कठपुतली-मल्लिकार्जुन खड़गेराष्ट्रव्यापी बैंकों में आज से होने वाली 3 दिवसीय हड़ताल टली, IBA और बैंक यूनियनों की बैठक में बनी सहमतिCEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग के चलते कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पुलिस में झड़पAsian Games 2026 | Gold For India | कमलजीत और सुरुचि की जोड़ी ने रचा इतिहास, 10 मीटर एयर पिस्टल मिक्स्ड टीम में भारत को दिलाया गोल्डभारतीय महिला क्रिकेट टीम ने 8वीं बार जीता एशिया कप, मोहसिन नकवी के हाथ से ट्रॉफी लेने से किया इनकार
एजुकेशन

उत्तर प्रदेश महिला शिक्षक संघ की अयोध्या कार्य समिति ने नवागत बीएसए का किया स्वागत

अर्ली न्यूज़ नेटवर्क।

अयोध्या। उत्तर प्रदेश महिला शिक्षक संघ अयोध्या जिला कार्य समिति द्वारा नवागत जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अयोध्या लालचंद से एक शिष्टाचार भेंट की गई, जिसमें संघ की जिलाध्यक्ष मनोरमा साहू द्वारा महिला शिक्षिकाओं के हितों को ध्यान मे रखते हुए पूर्ण सहयोग की अपील की गई। संघ की जिला महामंत्री नीलम मंध्यान द्वारा अवगत करवाया गया कि प्रदेश अध्यक्ष सुलोचना मौर्य के निर्देशन में महिला शिक्षक संघ अयोध्या अंतर्गत तीन सदस्यीय संयोजन समिति गठित की गई है जिसका कार्यालय आदेश बीएसए को प्रेषित किया गया। इसके साथ-साथ आज महिला शिक्षक संघ द्वारा सहायक शिक्षा निदेशक बेसिक अयोध्या मंडल कौस्तुभ सिंह से भी सकारात्मक शिष्टाचार भेंट की गई। जिसमें माननीय द्वारा आज के परिवेश में महिला सशक्तिकरण की महती भूमिका को देखते हुए संघ की सभी पदाधिकारीयों को अपनी शुभकामनाएं दीं गई। इस अवसर पर जिला कोषाध्यक्ष अर्चना गोस्वामी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष सुषमा गुप्ता, वरिष्ठ संगठन मंत्री अख्तर बानो, उपाध्यक्ष कीर्तना त्रिपाठी, संगठन मंत्री रमा श्रीवास्तव, ममता श्रीवास्तव, प्रचार प्रसार प्रभारी अंजू सिंह, ज्योति तिवारी, ब्लॉक मसौधा अध्यक्ष सोनी सिंह, मंत्री रश्मि चौरसिया, मया ब्लॉक कोषाध्यक्ष रुचि वर्मा, सोहावल ब्लॉक अध्यक्ष गीता राना, मिल्कीपुर से दीप्ति दुबे एवं अन्य कई शिक्षिकायें उपस्थिति रहीं। यह जानकारी संघ की प्रवक्ता आरती देवी ने दी।

Related Articles

Back to top button