Breaking
समाजवादी पार्टी राज्यसभा चुनाव के लिए तीसरा उम्मीदवार नहीं उतारेगी एवं भाजपा भी अपना 9वां प्रत्याशी नहीं उतारेगीUP कांग्रेस की अध्यक्ष बनी आराधना मिश्रा (मोना)शुभमन गिल के दोहरे शतक और रोहित के शतक के चलते भारत ने वेस्ट इंडीज को रौंदाराहुल गाँधी ने PM मोदी पर निशाना, कहा- CEC ज्ञानेश कुमार को क्यों मिली कानूनी छूट?उ.प्र. आवास एवं विकास परिषद ने इन्दिरानगर सेक्टर-18 में लगभग 600 वर्गमीटर भूमि अतिक्रमण से कराया मुक्तअवेंजर्स एन्डगेम एनकॉर ने प्री-सेल्स में ही कमाए ₹4.45 करोड़, ‘Doomsday’ की झलक देखने उमड़े फैंसएशिया सोसाइटी में बोले जयशंकर, US-Pakistan संबंधों और आतंकवाद पर स्पष्ट की भारत की नीतिएशियाई गेम्स में इंडिया वीमेन रिले टीम ने जीता गोल्ड मैडलCWC बैठक: लिस्ट से नाम हटाने की साजिश, CEC बने मोदी सरकार की कठपुतली-मल्लिकार्जुन खड़गेराष्ट्रव्यापी बैंकों में आज से होने वाली 3 दिवसीय हड़ताल टली, IBA और बैंक यूनियनों की बैठक में बनी सहमति
Breaking NewsMain slideपश्चिम बंगालराज्य

TMC के टूटने का मंडरा रहा साया, बागी विधायकों ने 59 MLA के समर्थन का किया दावा

अर्ली न्यूज़ नेटवर्क।

कोलकाता। पश्चिम बंगाल में टीएमसी के हार के बाद से पार्टी के भीतर कुछ अच्छा नहीं चल रहा है. ममता बनर्जी ने दो विधायकों को पार्टी से निकाल दिया था, जिसके बाद से ही टीएमसी के टूटने का साया मंडराने लगा है. अब बागी विधायक संदीपन साहा और ऋतब्रत बनर्जी विधानसभा पहुंच गए हैं. उन्होंने ये भी दावा किया कि पार्टी के 59 विधायकों ने उन्हें समर्थन दिया है, ऋतब्रत बनर्जी विधानसभा में नेता विपक्ष का भी दावा कर सकते हैं.

विधानसभा पहुंचने के बाद बागी विधायकों ने विधानसभा अध्यक्ष को 59 विधायकों का पत्र सौंप दिया है. इससे पहले TMC से निकाले गए 2 विधायकों संदीपन साहा और ऋतब्रत बनर्जी ने कोलकाता के MLA हॉस्टल में TMC के कई विधायकों के साथ मीटिंग की. इसमें ममता के कई खास विधायक भी शामिल हुए थे. जिसकी चर्चा पूरे पश्चिम बंगाल में हो रही थी. नए गुट को मान्यता के लिए दो-तिहाई यानी 54 विधायकों की जरूरत होगी, अगर इससे कम विधायक होते हैं तो स्पीकर नए गुट को मान्यता नहीं देंगे.

Related Articles

Back to top button