Breaking
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ LOP राहुल गाँधी बैठे धरने पर, इंडिया गठबंधन का मार्च शुरूअखिलेश- अब हमारी निगाह तीन पर नहीं, चार सौ तीन पर है, सपा नहीं उतारेगी तीसरा प्रत्याशीUP कांग्रेस की अध्यक्ष बनी आराधना मिश्रा (मोना)शुभमन गिल के दोहरे शतक और रोहित के शतक के चलते भारत ने वेस्ट इंडीज को रौंदाराहुल गाँधी ने PM मोदी पर निशाना, कहा- CEC ज्ञानेश कुमार को क्यों मिली कानूनी छूट?उ.प्र. आवास एवं विकास परिषद ने इन्दिरानगर सेक्टर-18 में लगभग 600 वर्गमीटर भूमि अतिक्रमण से कराया मुक्तअवेंजर्स एन्डगेम एनकॉर ने प्री-सेल्स में ही कमाए ₹4.45 करोड़, ‘Doomsday’ की झलक देखने उमड़े फैंसएशिया सोसाइटी में बोले जयशंकर, US-Pakistan संबंधों और आतंकवाद पर स्पष्ट की भारत की नीतिएशियाई गेम्स में इंडिया वीमेन रिले टीम ने जीता गोल्ड मैडलCWC बैठक: लिस्ट से नाम हटाने की साजिश, CEC बने मोदी सरकार की कठपुतली-मल्लिकार्जुन खड़गे
Breaking Newsउत्तर प्रदेशराजनीतिराज्य

उप-मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के बिगड़े बोल,चुनाव प्रचार को दे रहे साम्प्रदायिक रंग।

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के उप-मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने यूपी विधान सभा चुनाव से पहले बड़ा ऐलान किया है. केशव प्रसाद मौर्य अयोध्या हुई हमारी, अब काशी-मथुरा की बारी है.
यूपी के उप-मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि अयोध्या में भगवान रामलला के भव्य मंदिर निर्माण से भक्तों में खुशी है. जैसा कि हम लोग आंदोलन के समय नारा लगाते थे कि अयोध्या हुई हमारी अब काशी-मथुरा की बारी. काशी और मथुरा दोनों हमारी हैं. काशी में कॉरिडोर बन चुका है. अब कृष्ण जन्मभूमि की बारी है. ये सारा काम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में और जनता के आशीर्वाद से हो रहा है.
केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि पीएम मोदी 13 दिसंबर को 11 अर्चकों के साथ बाबा विश्वनाथ का जलाभिषेक और पूजन-अर्चन करेंगे. पीएम मोदी काशी में दो दिन तक रहेंगे. द्वादश ज्योतिर्लिंग के अर्चकों को भी न्योता दिया गया है. काशी विश्वनाथ कॉरिडोर के उद्घाटन पर चारों पीठ के पीठाधीश्वर और धर्म आचार्य भी मौजूद रहेंगे. इसका जिम्मा अखिल भारतीय संत समिति के ऊपर है.
उन्होंने आगे कहा कि अधिग्रहण से लेकर निर्माण तक करीब 600 करोड़ रुपये खर्च हुए हैं. कई पुराने मंदिर और विग्रहों का पता चला है. 125 छोटे-बड़े मंदिरों और विग्रहों को इस कॉरिडोर में एक श्रृंखला के तौर पर स्थापित किया गया है.

केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि 245 साल के बाद काशी विश्वनाथ मंदिर परिसर के जीर्णोद्धार का काम कराया गया है. इससे पहले अहिल्याबाई ने मंदिर के जीर्णोद्धार का काम कराया था.

Related Articles

Back to top button