Breaking
Rahul Gandhi के धरने पर Ravi Shankar Prasad ने कहा – यह अराजकता की राजनीति हैक्या इस देश में FIR की मांग करना क्या अनार्की है- कांग्रेसराहुल का ये धरना सस्ती लोकप्रियता के लिए है- नड्डाराहुल गाँधी के धरने को लेकर जेपी नड्डा की प्रेस- बोले ये राहुल की हताशा और हठयोग है, ये धरना छात्रों के लिए नहीं है.Delhi Police संसद मार्ग कार्यालय पर Rahul Gandhi का धरना ,बोले,FIR होगी तभी हटेंगे बीजेपी ने कहा राहुल अराजकता फैला रहे हैंसावन सोमवार पर CM योगी ने गोरखनाथ मंदिर में रुद्राभिषेक कियाMEA Press Briefing : FCRA पर अमेरिकी टिप्पणी को भारत ने किया खारिज, बोला ‘हमारी संसद ही लेगी फैसला’Rahul Gandhi का बड़ा आरोप: Delimitation से BJP छीनना चाहती है Tamil Nadu की ताकतApple ला रहा फोल्डेबल फ़ोन, 7.8-इंच स्क्रीन और A20 Pro चिपसेट वाला Iphone Ultraयुवाओं के नाम लिखा पत्र लिख धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा
मनोरंजन

तितलियों से लगता है डर, सामने देखते ही बिलख-बिलख कर रोने लगी ये एक्ट्रेस

दिल्ली। ‘खतरों के खिलाड़ी’ (Khatron Ke Khiladi) के 11वें सीजन का आगाज हो गया है. शनिवार को पहला एपिसोड ऑन एयर हुआ था. फैंस यह देखने के लिए एक्साइटेड हैं कि कैसे सितारे अपने डर पर काबू पाते हैं. निक्की तंबोली (Nikki Tamboli Video) ने हाल ही में अपना एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वो फूट-फूट कर रोती हुईं दिख रही हैं.

निक्की तंबोली (Nikki Tamboli) खतरों के खिलाड़ी का हिस्सा हैं और शो का पहला एपिसोड ऑन एयर हो चुका है. इस बीच निक्की (Nikki Tamboli Instagram) ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वो तितलियों से डरती हुई नजर आ रही हैं. जी हां, निक्की को तितलियों से डर लगता है. वीडियो में जब रोहित शेट्टी निक्की को तितलियों के पास बुलाते हैं तो निक्की डर के मारे वहीं रोने लग जाती हैं.

निक्की (Nikki Tamboli Fear) को शो के सभी कंटेस्टेंट आगे बढ़ने के लिए कहते हैं, लेकिन निक्की को यह काम बड़ा मुश्किल लगता है. निक्की रो-धोकर, पैर पटक कर आगे बढ़ती है और तितलियों के पिंजरे में अपना सिर डालती है. उस समय निक्की की जो हालत होती है वो देखने लायक होती है.

सोशल मीडिया (Social Media) में एक्टिव रहने वालीं निक्की (Nikki Tamboli Personal Life) अपनी पसर्नल लाइफ को लेकर भी सुर्खियों में रहती हैं. हाल ही में उन्होंने अपने रिलेशनशिप को लेकर खुलासा किया था. एक इंटरव्यू में उन्होंने अपने रिलेशनशिप को लेकर बात की. उन्होंने साफ-साफ कहा कि केजुअल डेटिंग से उन्हें परहेज है, इसलिए अब कमिटमेंट होना चाहती हूं. उन्होंने साफ किया कि अभी उनकी प्राथमिकता किसी के साथ रिश्ते में नहीं बल्कि उनके माता-पिता और करियर है.

Related Articles

Back to top button