Breaking
भारत में दुनिया से एक दिन पहले रिलीज़ होगी टॉम हॉलैंड की ‘Spider-Man: Brand New Day’अमेरिका और ईरान के बीच युद्ध विराम समझौता तय, यूरोप में होंगे हस्ताक्षरइंडियन नेवी ने जहाज से निकाल लाई जिंदा मिसाइल, हादसे को टालाबिहार में शराब माफियाओं पर सख्त एक्शन का आदेश, बुलाई हाई लेवल मीटिंगअमेरिका ने भारतीय जहाज ‘MT जलवीर’ पर किया हमला, शिप पर सवार हैं 20 नाविकममता को एक और बड़ा झटका, सांसद प्रकाश चिक बारिक ने राज्य सभा से दिया इस्तीफारजनीकांत-कमल हासन को लॉन्च करने वाले पद्मश्री विजेता डायरेक्टर भरतहिराजा का निधनजम्मू-कश्मीर: उरी सेक्टर में ग्रेनेड फटने से सेना के दो जवान शहीदअब दुश्मनो की खैर नहीं, भारत ने तैनात किए 12 परमाणु बमफिलीपीन्स में आया 7.8 तीव्रता का भूकंप, तटीय इलाकों में उठीं सुनामी
राष्ट्रीय

दिल्ली में कोरोनावायरस के घटे नए मामले, केवल 25 केस आए पिछले 24 घंटे में

नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली (Delhi) ने कोरोना (Coronavirus) की दूसरी लहर की भयावह तस्वीर देखी थी. हालांकि अब धीरे-धीरे दिल्ली में कोरोना के मामले  काफी कम हो गए हैं. दिल्ली में गुरुवार को कोरोना के केवल 25 नए मामले सामने आए. यह इस साल का एक दिन का सबसे कम आंकड़ा रहा.

जानकारी के मुताबिक पहली बार दिल्ली (Delhi) में कोरोना संक्रमण दर  0.04 फीसदी पर पहुंची है. पिछले 24 घंटे में दिल्ली में 2 मरीजों की मौत हुई. इस प्रकार दिल्ली में कुल कोरोना मृतकों का आंकड़ा 25,079 पर पहुंच गया है.

दिल्ली के स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक शहर में कोरोना (Delhi Corona Updates) के सक्रिय मरीजों की संख्या 448 है. जबकि होम आइसोलेशन में इस वक्त 140 मरीज हैं. दिल्ली में कोरोना का रिकवरी रेट 98.22 फीसदी चल रहा है. शहर में पिछले 24 घंटे में 25 केस सामने आने से कोरोना का कुल आंकड़ा 14 लाख 37 हजार 217 हो गया है.

जानकारी के मुताबिक पिछले 24 घंटे में 2 मरीज डिस्चार्ज हुए हैं. वहीं 69,160 लोगों के टेस्ट किए गए हैं. दिल्ली में अब तक 2 करोड़ 49 लाख 9 हजार 520 लोगों के टेस्ट किए जा चुके हैं. राजधानी दिल्ली में कंटेनमेंट जोन की संख्या 234 है. वहीं कोरोना डेथ रेट 1.74 फीसदी है.

राजधानी दिल्ली (Delhi) में भले ही कोरोना (Coronavirus) के मामले कम हो गए हो. इसके बावजूद खतरा अभी बरकरार है. देशभर में अभी भी काफी ज्यादा नए मामले सामने आ रहे हैं. इसे देखते हुए दिल्ली सरकार और प्रशासन लगातार लोगों से अपील कर रहे हैं कि मास्क जरूर लगाएं.  सोशल डिस्टेंसिंग को जरूर फॉलो करें और वैक्सीनेशन जरूर करवाएं.

Related Articles

Back to top button