Breaking
CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग के चलते कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पुलिस में झड़पAsian Games 2026 | Gold For India | कमलजीत और सुरुचि की जोड़ी ने रचा इतिहास, 10 मीटर एयर पिस्टल मिक्स्ड टीम में भारत को दिलाया गोल्डभारतीय महिला क्रिकेट टीम ने 8वीं बार जीता एशिया कप, मोहसिन नकवी के हाथ से ट्रॉफी लेने से किया इनकारकुत्ते और बिल्लियों में एच5 बर्ड फ्लू के संक्रमण का खतरा, विशेषज्ञों ने दी सतर्क रहने की सलाहब्रिक्स समिट का समापन, दुनिया में बढ़ रहा तनाव, एक क्षेत्र तक संकट सीमित नहीं: PM मोदीModi-Jinping की मुलाकात, LAC से चीन ने घटाई सेनानीम करोली बाबा पर फिल्म हनुमान अंश ने कमाए 250 करोड़CM गुप्ता का ऐलान, बख्शे नहीं जाएंगे भ्रष्टाचारी चलेगा बुलडोजरमस्जिद के मलबे के नीचे 15 फीट गहरा कुआं, कलेक्ट्रेट परिसर में हड़कंपसत्य निकेतन हादसे में हुई 7 मौतों में से 5 छात्र जबकि एक 75 वर्षीय मजदूर
राष्ट्रीय

दुनिया को कोरोना महामारी से बचाने के लिए भारत ने किया हरसंभव प्रयास: PM मोदी

नई दिल्ली। भारत में कोरोना वैक्सीनेशन के प्रबंधन के लिए शुरू किया गया कोविन पोर्टल (CoWIN Portal) अब ग्लोबल होने जा रहा है. पीएम नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) ने इस संबंध में CoWIN Global E-Conclave को संबोधित किया.

पीएम मोदी (Narendra Modi)  ने कहा कि भारतीय संस्कृति में पूरी दुनिया को एक परिवार माना जाता है. हम लोग पूरी दुनिया को वसुधैव कुटुंबकम मानते हैं. इस महामारी ने दुनिया को भारत की इस संस्कृति पर भरोसा करने के लिए बाध्य किया है. अगर हमें दुनिया से इस महामारी को मिटाना है तो हमें ‘वसुधैव कुटुंबकम’ की नीति को अपनाना होगा. इसके सिवाय कोई और चारा नहीं है.

पीएम मोदी (Narendra Modi)  ने कहा, ‘अपनी इसी राष्ट्रीय नीति पर चलते हुए भारत ने कोरोना वैक्सीनेशन के लिए CoWin पोर्टल बनाया. जिससे टीकाकरण अभियान का बेहतर तरीके से समन्वय हो सके. मानवता को इस महामारी से बचाने के लिए टीकाकरण ही इस वक्त सबसे बड़ी उम्मीद है और हमें इस काम में तेजी से जुटना होगा. ‘

प्रधानमंत्री ने कहा, ‘जैसे ही कोरोना महामारी (Coronavirus) शुरू हुई तो वैक्सीनेशन ड्राइव के लिए भारत ने पूरी तरह डिजिटल अप्रोच लाने का प्लान किया. हमने कोरोना के खिलाफ जंग में तकनीक को भी हथियार बनाया. यह हम सबकी खुशकिस्मती कि सॉफ्टवेयर के मामले में भारत के सामने कोई समस्या नहीं हुई है. हमने सॉफ्टवेयर के जरिए कोरोना पीड़ितों की पहचान और उसे ट्रैक करने का पाथ भी विकसित किया.

पीएम मोदी (Narendra Modi)  ने कहा कि कोरोना महामारी (Coronavirus) की शुरुआत से ही भारत अपने अनुभवों, विशेषज्ञता और संसाधनों का वैश्विक समुदाय के हित में इस्तेमाल करने के लिए प्रतिबद्ध था. उन्होंने कहा कि तमाम दुश्वारियों के बावजूद भारत ने दुनिया को कोरोना महामारी के बचाने के लिए हर संभव प्रयास किया है. उन्होंने दुनिया में कोरोना से मारे गए तमाम लोगों को अपनी श्रद्धांजलि दी और कहा कि दुनिया ने करीब एक सदी में इससे बड़ी महामारी कोई और नहीं देखी है.

Related Articles

Back to top button