Breaking
विराट कोहली ने संन्यास की अटकलों पर तोड़ी चुप्पी, बोले- मुझे बार-बार काबिलियत साबित करने की ज़रूरत नहींVirat Kohli ने संन्यास की अटकलों पर तोड़ी चुप्पी, बोले- मुझे बार-बार काबिलियत साबित करने की ज़रूरत नहींAKTU के वाइस चांसलर प्रो0 जे पी पांडेय का कार्यकाल 6 महीने बढ़ा‘धार का भोजशाला मंदिर है…’ हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, हिंदू पक्ष की मांग मंजूर, मुस्लिम पक्ष सुप्रीम कोर्ट गयाEarly News Hindi Daily E-Paper 15 May 2026पीएम ने किआ अपना काफिला आधा, जाने कितनी गाड़ियां और कमांडो चलेंगे?भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने प्रतीक यादव के निधन पर उनके आवास पर पहुंचकर शोक व्यक्त कियाभारत की एनर्जी सप्लाई पर आंच नहीं आने देंगे- रूसी विदेश मंत्रीअखिलेश सौतेले भाई प्रतीक यादव का निधन, क्या नुकसान बनी मौत की वजह?पीएम मोदी की अपील के बाद राजनाथ सिंह ने छोटा किया अपना काफिला
राष्ट्रीय

गृह राज्य मंत्री टेनी के इस्तीफे पर अड़ा विपक्ष, कब होगी बर्खास्तगी?

नई दिल्ली। लखीमपुर खीरी हिंसा मामले में एसआईटी (SIT) की रिपोर्ट आने के बाद जहां राहुल गांधी (Rahul Gandhi) के साथ-साथ विपक्ष ने केंद्रीय मंत्री अजय मिश्रा टेनी (Ajay Mishra Teni) के इस्तीफे की मांग तेज कर दी है, वहीं केंद्र सरकार अभी किसी भी तरह की कार्रवाई के मूड में नहीं दिख रही है. लेकिन विपक्ष भी टेनी के इस्तीफे की मांग पर अड़ा हुआ है.

इस मुद्दे पर जहां राहुल गांधी समेत विपक्ष के कई नेता सदन में हंगामा करते रहे  लेकिन अजय टेनी गृह मंत्रालय में बेफिक्र होकर अपना काम निपटा रहे थे. गुरुवार को लोकसभा की कार्यवाही शुरू होते ही ग्रुप कैप्टन वरुण सिंह के निधन पर उनको मौन रखकर श्रद्धांजलि दी गई. इसके ठीक बाद लखीमपुर कांड और टेनी के मुद्दे पर हंगामा शुरू हो गया. कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने कहा कि टेनी को तुरंत मंत्रिमंडल से हटाया जाना चाहिए. उन्होंने कहा, ‘लखीमपुर खीरी में जो हत्या हुई है, जो मंत्री इसमें शामिल हैं…यहां कहा गया है कि साजिश है. हमें इस मुद्दे पर बोलने दिया जाना चाहिए.. आपके मंत्री ने किसानों को मारा है. उसको सजा मिलनी चाहिए.’

कुछ कांग्रेस सांसदों ने अपने ‘हाथों में किसानों के हत्यारे को बर्खास्त करो’ की तख्तियां भी लिए हुए हैं. राहुल गांधी ने सरकार पर हमले का मोर्चा खुद संभाला हुआ था. उन्होंने कहा, ‘यह जो मंत्री है, उसको सरकार से निकाल देना चाहिए. ये क्रिमिनल है. इसके खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए.’ इसके बाद कांग्रेस के कई नेताओं जैसे मल्लिकार्जुन खड़गे और अन्य नेताओं ने भी एक सुर में मंत्री टेनी को हटाने की मांग की.

इससे पहले कांग्रेस सांसद मनिकम टैगोर ने लोकसभा में लखीमपुर खीरी हिंसा, SIT रिपोर्ट और गृह राज्य मंत्री अजय मिश्र टेनी को तत्काल बर्खास्त करने की मांग पर चर्चा के लिए स्थगन प्रस्ताव नोटिस दिया है. केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले का कहना है कि जो भी गलत है, उसको सजा मिलनी चाहिए. वहीं कांग्रेस, मोदी सरकार से सवाल पूछ रही है कि अजय मिश्र टेनी की बर्खास्तगी कब होगी?

Related Articles

Back to top button