Breaking
CWC बैठक: लिस्ट से नाम हटाने की साजिश, CEC बने मोदी सरकार की कठपुतली-मल्लिकार्जुन खड़गेराष्ट्रव्यापी बैंकों में आज से होने वाली 3 दिवसीय हड़ताल टली, IBA और बैंक यूनियनों की बैठक में बनी सहमतिCEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग के चलते कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पुलिस में झड़पAsian Games 2026 | Gold For India | कमलजीत और सुरुचि की जोड़ी ने रचा इतिहास, 10 मीटर एयर पिस्टल मिक्स्ड टीम में भारत को दिलाया गोल्डभारतीय महिला क्रिकेट टीम ने 8वीं बार जीता एशिया कप, मोहसिन नकवी के हाथ से ट्रॉफी लेने से किया इनकारकुत्ते और बिल्लियों में एच5 बर्ड फ्लू के संक्रमण का खतरा, विशेषज्ञों ने दी सतर्क रहने की सलाहब्रिक्स समिट का समापन, दुनिया में बढ़ रहा तनाव, एक क्षेत्र तक संकट सीमित नहीं: PM मोदीModi-Jinping की मुलाकात, LAC से चीन ने घटाई सेनानीम करोली बाबा पर फिल्म हनुमान अंश ने कमाए 250 करोड़CM गुप्ता का ऐलान, बख्शे नहीं जाएंगे भ्रष्टाचारी चलेगा बुलडोजर
Breaking Newsउत्तर प्रदेशराज्य

CM Yogi ने मिहिर भोज डिग्री कॉलेज में उनकी प्रतिमा का किया अनावरण

नोएडा। UP के सीएाम योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को दादरी के मिहिर भोज डिग्री कॉलेज में सम्राट मिहिर भोज की प्रतिमा का अनावरण किया। साथ ही सद्भाव मंडप, मिहिर भोज डिग्री कॉलेज में तीन साइंस की लैब आदि का शिलान्यास किया।

श्यामा प्रसाद मुखर्जी रूर्बन मिशन के तहत 14 विद्यालयों में एक-एक कम्प्यूटर लैब की स्थापना, खटाना व आनंदपुर गांव में एक—एक सामुदायिक केंद्र के निर्माण की परियोजनाओं का लोकार्पण शामिल है। साथ ही शादी अनुदान योजना, दीनदयाल अन्त्योदय योजना, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन एवं आजीविका ग्रामीण एक्सप्रेस योजना के तहत ई-रिक्शा का लाभ पात्र लाभार्थियों को दिया गया।

 

जनसभा को संबोधित करते हुए सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि महापुरुष किसी जाति व धर्म का नहीं होता है। सम्राट मिहिर भोज सभी के है। उन्होंने अरब आक्रांताओं को खदेड़कर राष्ट्र की रक्षा की थी। ऐसे में उन्हें जाति व धर्म से जोड़ना गलत है। उन्होंने राव उमराव सिंह, रोशन सिंह, बंशी कोतवाल आदि के स्वाधीनता सग्राम के योगदान का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि ऐसे महापुरुषों को भुलाना नहीं चाहिए। उधर, उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने तस्वीर और तकदीर बदलने का काम किया है। सरकार का ‘सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास’ के साथ-साथ आत्मनिर्भर भारत की अवधारणा को बढ़ाया है।

 

सीएम ने कहा कि प्रदेश सरकार पे जनकल्याण के लिए एतेहासिक कमद उठाए है। जिससे प्रदेश सरकार आमजन के विकास, उसकी सुरक्षा और कानून व्यवस्था के सम्बन्ध में अत्यन्त संवेदनशील है। वर्तमान सरकार मौजूदा चुनौतियों को अवसर में बदल कर प्रदेश का तेजी से विकास कर रही है। सीएम ने कहा कि पिछले साढे चार साल के अंद ही तस्वीर बदली हैं। गांव हो या शहर सभी जगह बिजली की समान रूप से आपूर्ति की जा रही है। सभी योजनाओं का लाभ बिना भेदभाव के समान रूप से जनता को मिल रहा है।

Related Articles

Back to top button