Breaking
देश संसद से चलेगा,सड़क से नहीं- रविशंकर प्रसाददिल्ली पुलिस ने साउथ एवन्यू से ममता बनर्जी को डिटेन कियाराहुल गांधी प्रधानमंत्री पद के लायक नहीं-बीजेपीबृंदा करात समेत कई लेफ्ट के नेता गिरफ़्तारदिल्ली- CJP के 500 से ज़्यादा समर्थक हिरासत में लिए गएदिल्ली- काँग्रेस के ख़िलाफ़ बीजेपी महिला मोर्चा का प्रदर्शनCJP संस्थापक अभिजीत दीपके, सौरव दास और आशुतोष रांका को दिल्ली पुलिस ने फ़्लाइट में किया गिरफ्तारINDIA गठबंधन ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से की मतपत्र से चुनाव कराने की मांगCJP के 10 अक्टूबर के प्रदर्शन को दिल्ली पुलिस ने इजाजत नहीं दी, BNSS की धारा 163 लागूराहुल गाँधी ने पंडित जवाहर लाल नेहरू का 14 अगस्त 1947 में दिया ऐतिहासिक भाषण पढ़ा
Breaking Newsउत्तर प्रदेश

60 से ज्यादा बच्चों की मौत जांच में दोषी पाए गए डॉ. कफील खान बर्खास्त |

उत्तर प्रदेश:गोरखपुर में बीआरडी हास्पिटल मे आक्सीजन की कमी से बच्चों की हुई मृत्यु मे संलिप्त डॉ.कफील हुए बर्खास्त, पब्लिक सर्विस कमीशन (UPPSC) ने इस फैसले पर मुहर लगा दी थी. अब मेडिकल एजुकेशन डिपार्टमेट ने भी डॉ. कफील खान की बर्खास्तगी का आदेश दे दिया है.
जानकारी के अनुसार, डॉ. कफील खान को जांच में दोषी पाए जाने के बाद बर्खास्त कर दिया गया है. डॉ. कफील खान अभी तक निलंबित चल रहे थे. हालांकि डॉ. कफील खान कह चुके हैं कि वो मेडिकल एजुकेशन डिपार्टमेंट के फैसले को कोर्ट में चुनौती देंगे.
बता दें कि अगस्त, 2017 में गोरखपुर के बीआरडी मेडिकल कॉलेज में ऑक्सीजन की कमी के कारण 60 से ज्यादा बच्चों की मौत हो गई. घटना के बाद डॉ. कफील खान को निलंबित कर दिया गया था और जांच के लिए कमेटी का गठन कर दिया गया था.
जान लें कि अब जांच में दोषी पाए जाने के बाद डॉ. कफील खान को बर्खास्त कर दिया गया है. इस मामले में डॉ. कफील खान समेत 9 लोगों को आरोपी बनाया गया था.
गौरतलब है कि गोरखपुर के बीआरडी मेडिकल कॉलेज में ऑक्सीजन की कमी से बच्चों की मौत पर योगी सरकार घिर गई थी. विरोधियों ने जमकर सीएम योगी आदित्यनाथ पर निशाना साधा था.

Related Articles

Back to top button