Breaking
FBI की हैरान करने वाली रिपोर्ट, क्या अमेरिका में घुसकर मारेगा ईरान?HPCL के प्लांट में डबल मर्डर, पुलिस ने आरोपी के दोनों टांगों में मारा गोलीEarly News Hindi Daily E-Paper 13 March 2026Opposition के ‘Mic Off’ के आरोप पर स्पीकर ओम बिरला का पलटवार, कहा- मेरे पास कोई बटन नहीं हैदेश के कई शहरों में होटल रेस्ट्रोरेंट और ढाबे बंददेश भर में एलपीजी घरेलू सिलेंडर की किल्लत, जबकि कमर्शियल सिलेंडर मिलना बंदCM धामी- अग्निवीर को 10% रिजर्वेशन देकर सुरक्षित करेंगे भविष्यईरान के मिसाइल हमले हुए कम, क्या है तेहरान की नई रणनीति?नहीं बढ़ेगा LPG गैस का दाम? सरकारी सूत्रों ने कहा- देश में पर्याप्त स्टॉकबुकिंग में आ रही है समस्या, कई जगह गैस वेंडर नहीं उठा रहे फ़ोन
एजुकेशनराष्ट्रीय

CBSE 10th-12 Exam Latest Update: ऑफलाइन ही होंगे 10वीं-12वीं के एग्जाम, सुप्रीम कोर्ट ने खारिज की याचिका

अर्ली न्यूज़ नेटवर्क 

नई दिल्ली: 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं में शामिल होने वाले छात्रों को बुधवार को सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) से बड़ा झटका लगा. कोर्ट ने ने 10वीं और 12वीं क्लास की बोर्ड परीक्षाओं को लेकर दायर याचिकाओं पर सुनवाई की और केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड  द्वारा आयोजित की जाने वाली 10वीं और 12वीं कक्षा की ‘ऑफलाइन’ बोर्ड परीक्षा रद्द किए जाने की मांग वाली याचिकाओं को रद्द कर दिया. इसके साथ ही कोर्ट ने आईसीएसई और नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ ओपन स्कूलिंग (NIOS) द्वारा आयोजित की जाने वाली ऑफलाइन परीक्षाओं को भी रद्द करने की मांग वाली याचिका खारिज कर दिया.

 ऑनलाइन  एग्जाम कराने के लिए दायर की गई थी याचिकाएं

10वीं और 12वीं में शामिल होने वाले छात्रों की ओर से सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court on CBSE Exam) में याचिका दायर की गई थी और परीक्षाओं को ऑनला इन आयोजित कराने की मांग की गई थी. याचिकाकर्ता ने कहा था कि पिछले साल की तरह ही परीक्षा कराने का आदेश दिया जाए.

भ्रामक हैं याचिकाएं और छात्रों को होती है झूठी उम्मीद: SC

सुप्रीम कोर्ट का कहना है कि इस तरह की याचिकाएं भ्रामक हैं और छात्रों को झूठी उम्मीद देती हैं. जस्टिस एएम खानविलकर, जस्टिस दिनेश माहेश्वरी और जस्टिस सीटी रविकुमार की पीठ ने कहा कि आपकी याचिका पर विचार करने का मतलब है कि और ज्यादा कन्फ्यूजन करना. पहले ही आपने जनहित याचिका के नाम पर ये अर्जी दाखिल कर छात्रों और अभिभावकों के बीच बहुत कन्फ्यूजन किया हुआ है.

परीक्षा 26 अप्रैल से होनी है शुरू (CBSE 10th-12 Exam Date)

याचिका में CBSE और विभिन्न शिक्षा बोर्ड को अन्य माध्यमों से परीक्षा कराने के निर्देश देने का अनुरोध किया गया है. CBSE और अन्य शिक्षा बोर्ड ने 10वीं और 12वीं के लिए ऑफलाइन माध्यम से बोर्ड परीक्षाएं कराने का प्रस्ताव दिया है. CBSE 10वीं और 12वीं कक्षा के लिए 26 अप्रैल से बोर्ड परीक्षाएं आयोजित कराने जा रही है.

Related Articles

Back to top button