Breaking
UP MLC Election Results 2026 Live: मेरठ-बरेली में बीजेपी की जीत, प्रधानमंत्री मोदी के क्षेत्र वाराणसी शिक्षक सीट पर सपा का कब्जाएमएलसी चुनाव- बैलेट से चुनाव होने पर भी कांग्रेस एक भी सीट नहीं जीत पाई- BJPMLC Election Results 2026 LIVE: UP की 4 सीटों पर जीती भाजपा , वाराणसी में सपा की जीत , पटना में JDU ने लहराया झंडायूपी विधान परिषद चुनाव 2026: काशी में ही भाजपा की हार, सपा जीती शिक्षक एमएलसी सीटअमित शाह मानहानि केस में राहुल गाँधी को सुल्तानपुर की MP MLA कोर्ट ने किया बरीकाँग्रेस की राजनीति का स्तर हर रोज़ गिर रहा है- राजनाथ सिंहबीजेपी को बड़ा झटका, सुतानपुर MP MLA कोर्ट ने राहुल गाँधी को किया बरी।सर्बिआ में अलेक्जेंडर वुसिक ने मानी हार, छात्र आंदोलन बढ़ेगा आगेसुल्तापुर एमपी एमएलए कोर्ट से मानहानि केस में राहुल गाँधी बरीकांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के बयान से बवाल, -माफी मांगें, नहीं तो प्रदर्शन- BJP
राष्ट्रीय

CBSE ने स्कोरकार्ड किया जारी 12वीं फर्स्ट टर्म एग्जाम का

नई दिल्ली। छात्रों के लंबे इंतजार के बाद केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने 12वीं फर्स्ट टर्म एग्जाम के स्कोर कार्ड जारी कर दिए गए हैं. स्टूडेंट, CBSE बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट के साथ अपने स्कूल से स्कोर कार्ड कलेक्ट कर सकते हैं.

बता दें कि CBSE 10वीं के फर्स्ट टर्म का स्कोरकार्ड पहले ही जारी किया जा चुका है. CBSE 10वीं फर्स्ट टर्म की परीक्षाएं 30 नवंबर से 11 दिसंबर 2021 तक आयोजित की गई थीं. वहीं, 12वीं फर्स्ट टर्म की परीक्षाएं 1 दिसंबर से 22 दिसंबर के बीच हुई थी.

CBSE ने कक्षा 12वीं के लिए टर्म-1 की परीक्षा का स्कोरकार्ड स्कूलों को भेज दी है. CBSE के एक अधिकारी ने कहा कि टर्म-1 परीक्षा के प्रदर्शन के बारे में स्कूलों को सूचित कर दिया है. केवल थ्योरी में प्राप्त अंकों के बारे में बताया गया है, क्योंकि आंतरिक मूल्यांकन या व्यावहारिक स्कोर पहले से ही स्कूलों के पास उपलब्ध हैं.

बता दें कि 10वीं फर्स्ट टर्म का स्कोरकार्ड सिर्फ स्कूलों के साथ ही शेयर किया गया था. CBSE, 10वीं और 12वीं के टर्म-1 में किसी भी स्टूडेंट को फेल, पास या फिर कंपार्टमेंट घोषित नहीं करे. बल्कि स्टूडेंट को मिले अंक सब्जेक्टवाइज बताए जाएंगे. वहीं फेल, पास या कंपार्टमेंट पर अंतिम रिजल्ट CBSE के टर्म-2 के बाद ही तय किया जाएगा.

CBSE, सेकेंड टर्म के एग्जाम 26 अप्रैल से शुरू होकर 15 जून तक चलेंगे. परीक्षा पेपर में ऑब्जेक्टिव और सब्जेक्टिव दोनों तरह के प्रश्न होंगे. परीक्षा 2 घंटे की होगी. 10वीं और 12वीं  के सेकेंड टर्म की परीक्षाएं एक ही शिफ्ट में सुबह 10:30 बजे से शुरू होगी. वहीं 10वीं की परीक्षा 26 अप्रैल से लेकर मई तक चलेगी.

Related Articles

Back to top button