Breaking
रजनीकांत-कमल हासन को लॉन्च करने वाले पद्मश्री विजेता डायरेक्टर भरतहिराजा का निधनजम्मू-कश्मीर: उरी सेक्टर में ग्रेनेड फटने से सेना के दो जवान शहीदअब दुश्मनो की खैर नहीं, भारत ने तैनात किए 12 परमाणु बमफिलीपीन्स में आया 7.8 तीव्रता का भूकंप, तटीय इलाकों में उठीं सुनामीINDIA Bloc मीटिंग में खरगे का मोदी सरकार पर हमला, विदेश नीति से लेकर SIR तक उठाए आरोपRealme P4R आगमन, 8000mAh बैटरी से मचाएगा तहलका, जानें फीचर्सटॉम क्रूज के को-स्टार जेम्स हैंडी की हत्या, गर्लफ्रेंड का बेटा कातिलरूस ने भारत को दिया 5वीं पीढ़ी के Su-57 स्टील्थ फाइटर जेट का ऑफरकॉकरोच जनता पार्टी की पहली रैली में भारी भीड़, राजनेताओं की उड़ी नींदकुवैत एयरपोर्ट पर ड्रोन अटैक, एक भारतीय की मौत
राज्य

केंद्र की योजनाओं का लाभ किसानो को मिलता रहे, इसके लिए भाजपा सरकार जरूरी है

सीतापुर से भारतेन्दु शुक्ला की रिपोर्ट-  
बिसवां/सीतापुर। छोटे किसानों के खाते में पीएम किसान का पैसा सीधे उनके खाते में पहुंचता रहे। इसके लिए यूपी में भाजपा सरकार बहुत जरूरी है। गरीबों को इस महामारी के समय मुफ्त राशन मिलता रहे। इसके लिए यूपी में भाजपा सरकार बहुत जरूरी है। यह बात भाजपा सांसद राजेश वर्मा ने कटिया एवं मरसंडा में आयोजित जनसभाओं में कही। उन्होंने कहा कि गरीबों को पीएम आवास योजना के घर मिलते रहें, इसके लिए यूपी में भाजपा सरकार बहुत जरूरी है। गरीबों को अच्छे अस्पतालों में पांच लाख रुपये तक के इलाज की मुफ्त सुविधा मिलती रहे, इसके लिए यूपी में भाजपा सरकार बहुत जरूरी है। वहीं भाजपा के प्रत्याशी निर्मल वर्मा ने कहा कि भाजपा ने उन पर जो भरोसा जताया है। वह उस पर खरा उतरेंगे। उन्होंने कहा कि भाजपा के नेतृत्व में प्रदेश का समन्वित विकास हुआ है। सबका साथ व सबका विकास की ध्येय उनका भी रहा है। भाजपा के साथ जनता कदम से कदम मिलाये। केंद्र के साथ कदम ताल करती हुई प्रदेश की सरकार विकास को आगे बढ़ाने का काम करती रहेगी। उन्होंने जनता को भरोसा दिलाया कि बिसवां विधानसभा का विकास तेजी से होगा। बिसवां विधानसभा को सबसे उपर लाने का काम किया जायेगा। कहा कि जनता व क्षेत्र के विकास के लिए सभी के राय मशविरे व तालमेल से काम किया जायेगा। संचालन सुधाकर शुक्ला ने किया। जिलाध्यक्ष भाजपा कंचन प्रभा पाण्डेय, गुजरात से आईं प्रवासी कार्यकर्ता दीप्ति, मुकुट बाजपेई,बबलू जोशी, वीरेश मिश्रा, सुशील मिश्रा ,सभासद राम नारायण मिश्रा, मुन्ना शुक्ला, नीरज मिश्रा, विवेक गौड़, श्याम नारायण पाण्डेय, जयकरन नाथ पाण्डेय, रोहित शुक्ला, मनोज वर्मा,पंकज गुप्ता सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button