Breaking
रजनीकांत-कमल हासन को लॉन्च करने वाले पद्मश्री विजेता डायरेक्टर भरतहिराजा का निधनजम्मू-कश्मीर: उरी सेक्टर में ग्रेनेड फटने से सेना के दो जवान शहीदअब दुश्मनो की खैर नहीं, भारत ने तैनात किए 12 परमाणु बमफिलीपीन्स में आया 7.8 तीव्रता का भूकंप, तटीय इलाकों में उठीं सुनामीINDIA Bloc मीटिंग में खरगे का मोदी सरकार पर हमला, विदेश नीति से लेकर SIR तक उठाए आरोपRealme P4R आगमन, 8000mAh बैटरी से मचाएगा तहलका, जानें फीचर्सटॉम क्रूज के को-स्टार जेम्स हैंडी की हत्या, गर्लफ्रेंड का बेटा कातिलरूस ने भारत को दिया 5वीं पीढ़ी के Su-57 स्टील्थ फाइटर जेट का ऑफरकॉकरोच जनता पार्टी की पहली रैली में भारी भीड़, राजनेताओं की उड़ी नींदकुवैत एयरपोर्ट पर ड्रोन अटैक, एक भारतीय की मौत
Breaking NewsMain slideस्पोर्ट्स

Champions Trophy 2025: टूर्नामेंट में भारत ने अपने पहले मैच में जीत दर्ज की, 6 विकेट से बांग्लादेश को हराया

अर्ली न्यूज नेटवर्क।

नई दिल्ली। आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में भारत का जीत का खाता खुल गया है। टीम इंडिया ने अपने पहले मैच में बांग्लादेश को 6 विकेट से हराया। इस जीत के साथ ही भारत को 2 अंक मिले। भारत ने बांग्लादेश के द्वारा दिए गए 229 रन के लक्ष्य को 4 विकेट के नुकसान पर हासिल कर लिया। टीम इंडिया की जीत में तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी, अक्षर पटेल, रोहित शर्मा, शुभमन गिल और केएल राहुल का अहम योगदान है। गिल ने वनडे करियर का आठवां शतक भी जड़ा। वहीं अब भारत का अगला मुकाबला अपने चिर प्रतिद्वंद्वी टीम पाकिस्तान से रविवार, 23 फरवरी को दुबई में ही खेला जाएगा।

भारत ने 229 रन के टारगेट को 46.3 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर हासिल कर लिया था। रोहित शर्मा और शुभमन गिल ने भारत को अर्धशतकीय शुरुआत दिलाई। दोनों ने पहले विकेट के लिए 69 रन की साझेदारी की। इस दौरान रोहित ने 41 रन बनाए और आउट हो गए। साथ ही उन्होंने अपने वनडे करियर में 11000 रन भी पूरे किए। विराट कोहली 22 रन बनाकर पवेलियन लौटे, जबकि श्रेयस अय्यर ने 15 रन का योगदान दिया। अक्षर पटेल पांचवें नंबर पर उतरे और महज 8 रन बनाकर आउट हो गए। गिल ने वनडे करियर का आठवां शतक ठोका। उन्होंने 129 गेंदों पर नाबाद 101 रन बनाए। इस दौरान गिल ने 9 चौके और दो छक्के जड़े। केएल राहुल 47 गेंदों में 41 रन बनाकर नाबाद लौटे। इस दौरान बांग्लादेश के रिशाद हुसैन ने सबसे ज्यादा 2 विकेट झटके।

वहीं बांग्लादेश के लिए तौहीद ह्रदोय ने 118 गेंद पर 100 रन बनाए। जेकर अली ने 114 गेंद पर 68 रन बनाए। तंजिद हसन ने 25 रन बनाए। रिशाद हुसैन ने 18 रन बनाए। सौम्य सरकार, नजमुल हसन शांतो, मुस्तफिजुर रहीम और तंजिम हसन साकिब बैगर खाता खोले आउट हुए। वहीं मुस्तफिजुर रहमान बिना खाता खोले ही पवेलियन लौटे। जबकि भारत के लिए मोहम्मद शमी ने 5 विकेट झटके। हर्षित राणा ने 3 और अक्षर पटेल ने 2 विकेट लिए।

Related Articles

Back to top button