Breaking
आतंकवादी लतीफ़ भट्ट को सुरक्षा बल को मार गिराया, अमित शाह ने की सराहनाआज़म खान 18 दिन बाद आए जेल से बाहर, कोर्ट से मिली राहतधोनी ने लिया आईपीएल से संन्यास, बने CSK के मेंटोरQUAD समिट में PM मोदी-ट्रंप की मुलाकात, US प्रेसिडेंट बोले- ‘प्रधानमंत्री बहुत मजबूत इंसान’जय शाह दूसरी बार बने ICC के चेयरमैनरूपए का डॉलर के मुकाबले सुधरा भाव, कच्चे तेल की कीमतों में गिरावटट्रंप ने विमान सेवाएं प्रभावित होने पर बाइडन प्रशासन को ठहराया जिम्मेदारनदी में गिरी बस, 8 यात्रियों की मौत और 25 घायलरॉबर्ट पैटिनसन को मिला एजेंट 007 का किरदार, बने अगले जेम्स बॉन्डरामायण का 1224 करोड़ वर्ल्डवाइड कलेक्शन, तोड़ा जवान और पठान का रिकॉर्ड
राज्य

CM योगी ने शहीद के परिजनों को 50 लाख की आर्थिक सहायता प्रदान करने की घोषणा की

अर्ली न्यूज़ नेटवर्क

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ  ने सिक्किम में कर्तव्य पालन के दौरान वीरगति को प्राप्त हुए जनपद मेरठ निवासी सेना के कैप्टन श्रेयांश कश्यप के शौर्य और वीरता को नमन करते हुए उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी है।
मुख्यमंत्री योगी ने शहीद के परिजनों को 50 लाख रुपए की आर्थिक सहायता प्रदान करने की घोषणा की है। उन्होंने शहीद के परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी देने तथा जनपद की एक सड़क का नामकरण शहीद  श्रेयांश कश्यप के नाम पर करने की भी घोषणा की है।
मुख्यमंत्री ने शहीद श्रेयांश कश्यप के परिजनों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि शोक की इस घड़ी में राज्य सरकार उनके साथ है। प्रदेश सरकार द्वारा शहीद के परिवार को हर सम्भव मदद प्रदान की जाएगी।

Related Articles

Back to top button