Breaking
यूपी विधान परिषद चुनाव 2026: काशी में ही भाजपा की हार, सपा जीती शिक्षक एमएलसी सीटअमित शाह मानहानि केस में राहुल गाँधी को सुल्तानपुर की MP MLA कोर्ट ने किया बरीकाँग्रेस की राजनीति का स्तर हर रोज़ गिर रहा है- राजनाथ सिंहबीजेपी को बड़ा झटका, सुतानपुर MP MLA कोर्ट ने राहुल गाँधी को किया बरी।सर्बिआ में अलेक्जेंडर वुसिक ने मानी हार, छात्र आंदोलन बढ़ेगा आगेसुल्तापुर एमपी एमएलए कोर्ट से मानहानि केस में राहुल गाँधी बरीकांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के बयान से बवाल, -माफी मांगें, नहीं तो प्रदर्शन- BJPDG ITBP के बयान पर विदेश मंत्रालय ने दी प्रतिक्रिया, कहा- भारत-चीन बॉर्डर इलाकों में स्थिति तब बिगड़ जाती है… राहुल गाँधी चंपत होकर चम्पा हो गए-बीजेपीराहुल गाँधी के सभी प्रयोग विफल रहे-सुधांशु त्रिवेदी
राष्ट्रीय

25% हुई दिल्ली में कोरोना संक्रमण दर, टेस्ट कराने वाला हर चौथा शख्स पॉजिटिव

दिल्ली। राजधानी दिल्ली में कोरोना बेकाबू रफ्तार से आगे बढ़ रहा है और रोजाना आने वाले मामलों ने लोगों की चिंता बढ़ा दी है. इस बीच एक और चौंकाने वाला आंकड़ा सामने आया है जिसमें पता चला कि दिल्ली में टेस्ट कराने वाला हर चौथा व्यक्ति संक्रमित निकल रहा है. साफ है कि राजधानी की कोरोना संक्रमण दर अब 25 फीसदी हो चुकी है.राजधानी में सोमवार को आए आंकड़ों के मुताबिक संक्रमण दर 5 मई के बाद उच्चतम स्तर पर पहुंच चुकी है. 5 मई को 26.36% संक्रमण दर रिकॉर्ड की गई थी. उधर मामलों की बात करें तो दिल्ली में बीते 24 घंटे के दौरान 19,166 केस आए हैं. सक्रिय कोरोना मरीजों की संख्या 65,806 हो गई है जो करीब 8 महीने में सबसे ज्यादा है. 5 मई के बाद सबसे ज्यादा सक्रिय मरीज हैं.

दिल्ली में लगातार दूसरे दिन 24 घंटे में 17 मरीजों की मौत हुई है. इसके साथ ही राजधानी में कोरोना से कुल मौतों का आंकड़ा 25,177 पहुंच गया है. इस वक्त होम आइसोलेशन में 44,028 मरीज हैं. वहीं सक्रिय कोरोना मरीजों की दर 4.19 फीसदी और रिकवरी दर 94.20 फीसदी है. 24 घंटे में सामने आए 19,166 केस के साथ कुल आंकड़ा 15,68,896 पहुंच गया है. इस दौरान 24 घंटे में 14,076 मरीज डिस्चार्ज भी हुए हैं.

बीते 24 घंटे में दिल्ली में 76,670 टेस्ट हुए और अब कंटेनमेंट जोन्स की संख्या 14,200 हो गई है. वहीं कोरोना डेथ रेट 1.60 फीसदी हो चुकी है. संक्रमण पर लगाम कसने के लिए दिल्ली में नई पांबदियां भी लागू कर दी गई हैं. अब बढ़ते मामलों को देखते हुए बार और रेस्टोरेंट को बंद रखने का फैसला हुआ है. इस दौरान सिर्फ ‘टेक अवे’ सुविधा की इजाजत रहेगी.

इसके अलावा हर जोन में रोज सिर्फ एक साप्ताहिक बाजार खोलने की अनुमति दी गई है. स्वास्थ्य विभाग को अस्पतालों में अतिरिक्त मैनपावर की पर्याप्त इंतजाम करने और 15-18 साल के बच्चों के वैक्सीनेशन को बढ़ावा देने पर फोकस रहेगा.

दिल्ली के अलावा आर्थिक राजधानी मुंबई में भी कोरोना से हालात चिंताजनक बने हुए हैं. मुंबई में आज कोरोना के 13648 नए मामले दर्ज हुए हैं. कोरोना मरीज जो ठीक हो कर आज घर गए उनकी संख्या 27214 आई है, वहीं कोरोना से आज 5 मरीजों की मौत हुई है. मुंबई में 13648 मरीजों में से मरीज 798 अस्पताल में दाखिल हैं.

मुंबई में 35266 बेड्स में 7408 बेड फिलहाल उपयोग में हैं. साथ ही 168 इमारतों को सील किया गया है. मुंबई में फिलहाल 30 एक्टिव कंटेनमेंट जोन्स हैं.

Related Articles

Back to top button