Latest News
“नौकरी के नाम पर जमीनें लिखवाई गई”, मोदी का लालू पर हमलाक्षेत्रीय अध्यक्ष कमलेश मिश्र के नेतृत्व में कांग्रेस छोड़ सैकड़ो नेता भाजपा में शामिलमुख्तार अंसारी का पोस्टमॉर्टम पूरा, बांदा से गाजीपुर ले जाएंगे बॉडीराहुल गाँधी का PM मोदी पर करारा हमला ये कांग्रेस के खिलाफ आपराधिक साजिश है, आज देश में लोकतंत्र नहीं बचा हैSRMU के वार्षिकोत्सव अनुभूति 2024 के अंतिम दिन पवनदीप व अरूणिता के गीतों पर झूम उठे दर्शक सात चरणों में होगा 2024 का लोकसभा चुनाव, 4 जून को सुनाये जाएंगे नतीजेंकेजरीवाल को बड़ी राहत, 15 हजार के बॉन्ड पर मिली जमानत, 1 अप्रैल को अगली सुनवाईPM मोदी के निमंत्रण पर भारत आए भूटान के प्रधानमंत्री, अश्विनी चौबे ने किया स्वागतइलेक्टोरल बांड का आंकड़ा हुआ जारी, जाने किस कंपनी ने दिया कितना चंदानये चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार और सुखबीर सिंह संधू ने संभाला कार्यभार
 प्रादेशिक

देवरिया: छपिया बघेल का पोखरा रहा आकर्षण का केन्द्र

मकसूद अहमद भोपतपुरी की रिपोर्ट-
भाटपार रानी,देवरिया। बनकटा ब्लाक के पिपरा बघेल उत्तर पट्टी अंतर्गत स्थित छपिया बघेल का पोखरा आकर्षण का प्रमुख केंद्र रहा।ग्राम प्रधान संगीता कुशवाहा व उनके समाजसेवी पति परमहंस कुशवाहा द्वारा पोखरा को आकर्षक ढंग से सजाया गया था। तकरीबन 200 मीटर लम्बा व 150 मीटर चौड़ा इस पोखरे में लगभग 12 फिट ऊंचाई तक पानी भरवाया गया है।आसपास के गांवों सहित सीमावर्ती बिहार प्रान्त के दर्जनों गांवों के सैकड़ों युवक इस पोखरे में प्रतिदिन तैराकी का आनन्द लेते हैं।छठ के पर्व पर परमहंस कुशवाहा ने इसमें चार चांद लगा दिया है।पोखरा के चारों तरफ सीढियां बनाई गई हैं।यहां विशेष साफ-सफाई व प्रकाश की व्यवस्था की गई है। कुशवाहा ने बताया कि इस पोखरा का सुंदरीकरण के लिए अभी कुछ और कार्य बाकी है।इस पोखरा को इस रूप में विकसित करना है कि यहां आने वाले लोगों का मन खुश हो जाए।उन्होंने कहा कि छठ का यह महापर्व हमें एक दूसरे से जोड़ने का काम करता है।गांव की सभी महिलाएं एक स्थान पर इकट्ठे होकर पूजन करती हैं।इससे आपसी प्रेम व भाईचारे में इजाफा होता है।

Show More
[sf id=2 layout=8]

Related Articles

Back to top button