Breaking
CM गुप्ता का ऐलान, बख्शे नहीं जाएंगे भ्रष्टाचारी चलेगा बुलडोजरमस्जिद के मलबे के नीचे 15 फीट गहरा कुआं, कलेक्ट्रेट परिसर में हड़कंपसत्य निकेतन हादसे में हुई 7 मौतों में से 5 छात्र जबकि एक 75 वर्षीय मजदूरदिल्ली सत्य निकेतन हादसे में 7 लोगों की मौत,5 घायलों का इलाज जारीदिल्ली सत्य निकेतन में गिरी बिल्डिंग हादसे में अभी तक 5 लोगों का रेस्क्यू किया गयासत्य निकेतन में 4 मंजिला गिरी इमारत हादसे में घायल 4 की हालत गंभीरदिल्ली 3 लोगों को ट्रामा सेण्टर पहुँचाया गयासत्य निकेतन में 4 मंजिला इमारत गिरी, मलबे में लोगों के दबे होने की आशंका, NDRF की टीम राहत बचाव में जुटीNashik में सड़कों पर क्यों उतरे आदिवासी छात्र? Rahul Gandhi के समर्थन मेंसत्य निकेतन के पास अचानक 4 मंजिला इमारत गिरी, मलबे में लोगों के दबे होने की आशंका
उत्तर प्रदेश

पल्लवी पटेल की बिगड़ी तबीयत, हुईं मेदांता अस्पताल में भर्ती

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के टिकट से सिराथू का चुनाव जीत विधायक बनीं अपना दल (क) की नेता पल्लवी पटेल अचानक से बीमार हो गईं. पल्लवी पटेल बुधवार की तबीयत अचानक से बिगड़ गई और वह अपने आवास में गिर गईं, इस वजह से उनके सिर में चोट आ गई है. लोगों ने आनन-फानन में उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया. जानकारी के मुताबिक, वह मेदांता अस्पताल में भर्ती हैं.

मेंदाता अस्पताल ने एक बुलेटिन जारी करते हुए बताया है, ‘विधायक पल्लवी पटेल की मंगलवार रात अचानक से तबीयत बिगड़ गई. अचानक बेहोश हो जाने के कारण डॉ. पल्लवी पटेल को मेदांता लखनऊ हॉस्पिटल में गहन चिकित्सा कक्ष आईसीयू में भर्ती किया गया है.’ अस्पताल के मुताबिक, बुधवार को उनकी कई प्रकार के टेस्ट शुरू किए गए हैं और रिपोर्ट्स अभी तक नॉर्मल आई हैं. फिलहाल, पल्लवी पटेल एक्सपर्ट्स की टीम की निगरानी में हैं और उनकी कंडिशन अंडर कंट्रोल है.

हॉस्पिटल द्वारा जारी किए गए बुलेटिन में कहा गया है कि पल्लवी पटेल न्यूरो एक्सपर्ट्स की निगरानी में हैं. न्यूरो डिपार्टमेंट के सीनियर डॉक्टर्स लगातार उनकी स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं.

अपना दल कमेरावादी की नेता पल्लवी पटेल 2022 में सिराथू की विधायक बनीं. उन्होंने प्रदेश के डिप्टी सीएम और बीजेपी के वरिष्ठ नेता केशव प्रसाद मौर्य को शिकस्त दी थी.

Related Articles

Back to top button