Breaking
भारत में दुनिया से एक दिन पहले रिलीज़ होगी टॉम हॉलैंड की ‘Spider-Man: Brand New Day’अमेरिका और ईरान के बीच युद्ध विराम समझौता तय, यूरोप में होंगे हस्ताक्षरइंडियन नेवी ने जहाज से निकाल लाई जिंदा मिसाइल, हादसे को टालाबिहार में शराब माफियाओं पर सख्त एक्शन का आदेश, बुलाई हाई लेवल मीटिंगअमेरिका ने भारतीय जहाज ‘MT जलवीर’ पर किया हमला, शिप पर सवार हैं 20 नाविकममता को एक और बड़ा झटका, सांसद प्रकाश चिक बारिक ने राज्य सभा से दिया इस्तीफारजनीकांत-कमल हासन को लॉन्च करने वाले पद्मश्री विजेता डायरेक्टर भरतहिराजा का निधनजम्मू-कश्मीर: उरी सेक्टर में ग्रेनेड फटने से सेना के दो जवान शहीदअब दुश्मनो की खैर नहीं, भारत ने तैनात किए 12 परमाणु बमफिलीपीन्स में आया 7.8 तीव्रता का भूकंप, तटीय इलाकों में उठीं सुनामी
मनोरंजन

डायरेक्टर राम गोपाल वर्मा ने कहा, ‘आई हेट कश्मीर फाइल्स’, मिला ऐसा जवाब

नई दिल्ली। इन दिनों पूरे देश में डायरेक्टर विवेक अग्निहोत्री (Vivek Agnihotri) की फिल्म ‘द कश्मीर फाइल्स’ (The Kashmir Files) को लेकर एक बहस शुरू हो चुकी है. फिल्म ने देश के एक बड़े मुद्दे को लेकर आवाज उठाई है. यह फिल्म कश्मीरी पंडितों पर हुए अत्याचार और उनके पलायन पर आधारित है. इस फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर जमकर रिस्पॉन्स मिल रहा है. العاب القمار लेकिन फिल्ममेकर  राम गोपाल वर्मा (Ram Gopal Varma) ने फिल्म को लेकर ऐसा रिएक्शन दिया है जिसे देखकर लोगों को गुस्सा आ गया. लेकिन विवेक अग्निहोत्री ने उन्हें ऐसा जवाब दिया जिसने लोगों का दिल जीत लिया.

दरअसल फिल्म रिलीज के 10 दिन बाद फिल्ममेकर राम गोपाल वर्मा (Ram Gopal Varma) ने फिल्म ‘द कश्मीर फाइल्स’ (The Kashmir Files) को लेकर एक वीडियो जारी करते हुए रिएक्शन दिया है. उन्होंने अपने यूट्यूब चैनल पर ‘आई हेट कश्मीर फाइल्स’ टाइटल से एक वीडियो शेयर किया है. ये वीडियो अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है.

इस वीडियो की बात करें तो राम गोपाल वर्मा ने वीडियो में कहा, ‘अपने पूरे करियर में पहली बार में किसी फिल्म का रिव्यू कर रहा हैं. मैं सच में फिल्म के सब्जेक्ट या कंट्रोवर्सियल कंटेंट का रिव्यू नहीं करता, मैं फिल्ममेकर के तौर में इसका रिव्यू करना चाहता हूं कि फिल्म कैसे बनाई गई है.’ इसके बाद उन्होंने दिल खोलकर ‘द कश्मीर फाइल्स’ की तारीफ की. موقع 365 उन्होंने अनुपम खेर की एक्टिंग की भी तारीफ की है.

इस वीडियो को शेयर करते हुए राम गोपाल वर्मा ने ट्विटर पर जो कैप्शन लिखा है वह काफी खास है. उन्होंने बॉलीवुड पर आरोप लगाते हुए लिखा है, ‘मेनस्ट्रीम बॉलीवुड, टॉलीवुड द कश्मीर फाइल्स की मेगा बजट की सक्सेस की अनदेखी कर रहे हैं. सच्चाई ये है कि वे इसे दर्शकों की तुलना में अधिक गंभीरता से ले रहे हैं लेकिन उनकी चुप्पी इसलिए है क्योंकि वे डरे हुए हैं. मुझे कश्मीर फाइल्स नफरत है क्योंकि उसने नष्ट कर दिया, मैंने जो कुछ भी सीखा और जो मैंने समझा.’

अब ‘द कश्मीर फाइल्स’ (The Kashmir Files) के डायरेक्टर विवेक अग्निहोत्री ने राम गोपाल वर्मा के वीडियो और टाइटल पर रिएक्शन दिया है. विवेक अग्निहोत्री ने राम गोपाल वर्मा का वीडियो शेयर किया है. كرابس इसके साथ उन्होंने लिखा है, ‘आप कश्मीर फाइल्स से नफरत करते हैं और इसलिए मैं आपसे प्यार करता हूं.’ 

आपको बता दें कि फिल्म ‘द कश्मीर फाइल्स’ बीती 11 मार्च, 2022 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई है. फिल्म ने काफी कम समय में तकरीबन 150 करोड़ की कमाई कर ली है. इस फिल्म में अनुपम खेर, पल्लवी जोशी, दर्शन कुमार, मिथुन चक्रवर्ती महत्वपूर्ण भूमिका में हैं.

Related Articles

Back to top button