Breaking
Rahul Gandhi का बड़ा आरोप: Delimitation से BJP छीनना चाहती है Tamil Nadu की ताकतApple ला रहा फोल्डेबल फ़ोन, 7.8-इंच स्क्रीन और A20 Pro चिपसेट वाला Iphone Ultraयुवाओं के नाम लिखा पत्र लिख धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफाCJP Protest: दिल्ली में सुरक्षा सख्त, 16 मेट्रो स्टेशन बंद, CRPF की 20 कंपनियां तैनातमानसून सत्र में कांग्रेस और विपक्ष ने की परीक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग, राम मंदिर चंदा विवाद और नीट घोटाले पर कार्यस्थगन नोटिससोनम वांगचुक को निजी अस्पताल ट्रांसफर करने की मांग खारिज, परिवार को 24×7 मुलाकात की इजाजतरोहित शर्मा की 138 रन की धमाकेदार पारी, बने लॉर्ड्स में शतक लगाने वाले पहले भारतीय,BRICS का ड्रग्स के खिलाफ ऐलान, अंतरराष्ट्रीय सिंडिकेट पर लगाएगा पाबंदीराजौरी के जंगलों में आतंकवादियों की घेराबंदी, कुपवाड़ा में Hideout ध्वस्तराम मंदिर से जुड़ा एक और घोटाला? टिन्नू ने हर महीने कमाए लाखों! प्राण प्रतिष्ठा के बाद से ही वीआईपी दर्शन करवाने के खेल में हर महीने लाखों रुपये की वसूली
Breaking Newsउत्तर प्रदेशराज्यराष्ट्रीय

कानपुर-झांसी रेल मार्ग के बीच दोहरीकरण, कुछ ट्रेनें रद, कुछ के बदले Rout…

Lucknow : उत्तर प्रदेश के झांसी से कानपुर वाले सिगल रूट की कई बड़ी रेल सेवाएं रद्द कर दी गई है जिसके चलते यात्रियों को समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है लाइन का दोहरीकरण हो रहा है।जिसके कारण ये समस्या आ रही हैं, दोहरीकरण और नान इंटरलाकिग के कारण इस रूट की कई ट्रेनें अलग-अलग दिनों में रद कर दी गई हैं। कुछ ट्रेनों के रूट भी बदल गए हैं।

रेलवे की ओर से जारी सूचना में बताया गया है कि कानपुर-झांसी रेल मार्ग पर चौंराह, पुखराया और मलासा स्टेशन के बीच दोहरीकरण हो रहा है। इसके साथ ही पुराने सिग्नलिग सिस्टम हटाकर नान इंटरलाकिग भी किया जा रहा है। इस वजह से कुछ ट्रेनें रद रहेंगी और कुछ के मार्ग बदल दिए जाएंगे।
झारखंड, बंगाल और बिहार के यात्रियों को उत्तर प्रदेश ले जानेवाली प्रथम स्वतंत्रता संग्राम एक्सप्रेस अलग-अलग दिनों में रद कर दी गई है। दूसरी ओर, मुरादाबाद से शाहजहांपुर के बीच रामपुर स्टेशन पर नान इंटरलाकिग के कारण भी कई ट्रेनों को अलग-अलग दिनों में बदले रुट से चलाने की घोषणा हुई है। इनमें हावड़ा-देहरादून कुंभ एक्सप्रेस और हावड़ा-काठगोदाम बाघ एक्सप्रेस शामिल हैं। इन ट्रेनों के प्रभावित होने से धनबाद के यात्रियों पर सीधा असर नहीं होगा। पर हावड़ा से आसनसोल, मधुपुर और जसीडीह रूट के यात्रियों की परेशानी बढ़ सकती है। कानपुर-झांसी के बीच दोहरीकरण को लेकर रद ट्रेनें
– 01106 झांसी- कोलकाता प्रथम स्वतंत्रता संग्राम एक्सप्रेस शुक्रवार 24 सितंबर को रद रहेगी।
– 01105 कोलकाता-झांसी प्रथम स्वतंत्रता संग्राम एक्सप्रेस रविवार 26 सितंबर को रद रहेगी। मुरादाबाद-शाहजहांपुर के बीच नान इंटरलाकिग से प्रभावित ट्रेनें :
– 03019 हावड़ा-काठगोदाम बाघ एक्सप्रेस 22 सितंबर तक बरेली, बरेली सिटी और लालकुआं होकर चलेगी। रुद्रपुर सिटी, बिलासपुर रोड और रामपुर नहीं जाएगी।
– 03020 काठगोदाम-हावड़ा बाघ एक्सप्रेस 20 से 23 सितंबर से लालकुआं और बरेली सिटी और बरेली होकर चलेगी। रामपुर, बिलासपुर रोड और रुद्रपुर नहीं जाएगी।
– 02369 हावड़ा-देहरादून कुंभ एक्सप्रेस 23 सितंबर को शाहजहांपुर, बरेली कैंट, चंदौसी और मुरादाबाद होकर चलेगी। बरेली और रामपुर नहीं जाएगी।

Related Articles

Back to top button