Breaking
UP MLC Election Results 2026 Live: मेरठ-बरेली में बीजेपी की जीत, प्रधानमंत्री मोदी के क्षेत्र वाराणसी शिक्षक सीट पर सपा का कब्जाएमएलसी चुनाव- बैलेट से चुनाव होने पर भी कांग्रेस एक भी सीट नहीं जीत पाई- BJPMLC Election Results 2026 LIVE: UP की 4 सीटों पर जीती भाजपा , वाराणसी में सपा की जीत , पटना में JDU ने लहराया झंडायूपी विधान परिषद चुनाव 2026: काशी में ही भाजपा की हार, सपा जीती शिक्षक एमएलसी सीटअमित शाह मानहानि केस में राहुल गाँधी को सुल्तानपुर की MP MLA कोर्ट ने किया बरीकाँग्रेस की राजनीति का स्तर हर रोज़ गिर रहा है- राजनाथ सिंहबीजेपी को बड़ा झटका, सुतानपुर MP MLA कोर्ट ने राहुल गाँधी को किया बरी।सर्बिआ में अलेक्जेंडर वुसिक ने मानी हार, छात्र आंदोलन बढ़ेगा आगेसुल्तापुर एमपी एमएलए कोर्ट से मानहानि केस में राहुल गाँधी बरीकांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के बयान से बवाल, -माफी मांगें, नहीं तो प्रदर्शन- BJP
Main slideउत्तर प्रदेशराज्य

वसुंधरा योजना में ग्रुप हाउसिंग भूखण्डों की ई-नीलामी संपन्न, परिषद को मिले करोड़ों रुपये के प्रस्ताव

अर्ली न्यूज़ नेटवर्क।

लखनऊ। उत्तर प्रदेश आवास एवं विकास परिषद ने गाज़ियाबाद की वसुंधरा योजना में स्थित दो महत्वपूर्ण ग्रुप हाउसिंग भूखण्डों की ई-नीलामी प्रक्रिया को सफलतापूर्वक पूरा कर लिया है। यह नीलामी दिनांक 30 सितंबर, 2025 को आयोजित की गई थी, जिसमें रियल एस्टेट कंपनियों ने बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया। उच्चतम बोली लगाने वाले फर्मों के प्रस्तावों को सक्षम स्तर यानी आवास आयुक्त महोदय द्वारा विधिवत विचार के बाद स्वीकृत कर दिया गया है।

पहला भूखण्ड, जिसकी संख्या 7/ जी०एच०-1 (कॉर्नर) थी और जिसका क्षेत्रफल 39489 वर्ग मीटर है, के लिए तीन बोलीदाताओं ने भाग लिया। इस भूखण्ड की आरक्षित दर ₹ 152091.00 प्रति वर्ग मीटर थी, और खाटूश्याम बिल्डकॉन Pvt  Ltd ने ₹ 152991.00 प्रति वर्ग मीटर की उच्चतम बोली लगाकर इसे हासिल किया है।

दूसरा भूखण्ड, जिसकी संख्या 7/जी०एच०-3 है और क्षेत्रफल 15505 वर्ग मीटर है, के लिए दो बोलीदाता प्रतिस्पर्धा में थे। इस भूखण्ड की आरक्षित दर ₹ 138264.00 प्रति वर्ग मीटर थी, जबकि BRV Estate LLP ने इससे काफी अधिक ₹ 175814.00 प्रति वर्ग मीटर की उच्चतम बोली लगाकर इसे अपने नाम किया है। इन दोनों भूखण्डों की ई नीलामी से परिषद को ₹876 करोड़ का राजस्व प्राप्त होगा।

साथ ही 18 अक्टूबर 2025 को परिषद द्वारा पुनः ई-नीलामी लगाई जा रही है। उक्त ई-नीलामी में लखनऊ, मेरठ, आगरा, बरेली, वाराणसी, गोरखपुर, कानपुर, मुरादाबाद, प्रयागराज, बाराबंकी, अयोध्या, सहारपुर, गाजियाबाद आदि शहरों की रिक्त आवासीय यथा EWS, LIG, HIG, MIG व आवासीय भूखण्ड वही अनावासीय सम्पतियों में लखनऊ के अवध विहार, वृन्दावन व वसुन्धरा योजना गाजियाबाद में बड़े भूखण्ड के साथ विभिन्न प्रकार की सम्पत्तियों यथा होटल, ग्रुप हाउसिंग, संस्थागत, नर्सिंग होम की ई-नीलामी प्रस्तावित है। लखनऊ में आई.टी. सिटी के स्थापना हेतु वृन्दावन योजना में आई.टी. सिटी भूखण्डों का नियोजन किया गया है, यह आई.टी. सिटी ई-नीलामी में प्रस्तावित है।

Related Articles

Back to top button