Breaking
रजनीकांत-कमल हासन को लॉन्च करने वाले पद्मश्री विजेता डायरेक्टर भरतहिराजा का निधनजम्मू-कश्मीर: उरी सेक्टर में ग्रेनेड फटने से सेना के दो जवान शहीदअब दुश्मनो की खैर नहीं, भारत ने तैनात किए 12 परमाणु बमफिलीपीन्स में आया 7.8 तीव्रता का भूकंप, तटीय इलाकों में उठीं सुनामीINDIA Bloc मीटिंग में खरगे का मोदी सरकार पर हमला, विदेश नीति से लेकर SIR तक उठाए आरोपRealme P4R आगमन, 8000mAh बैटरी से मचाएगा तहलका, जानें फीचर्सटॉम क्रूज के को-स्टार जेम्स हैंडी की हत्या, गर्लफ्रेंड का बेटा कातिलरूस ने भारत को दिया 5वीं पीढ़ी के Su-57 स्टील्थ फाइटर जेट का ऑफरकॉकरोच जनता पार्टी की पहली रैली में भारी भीड़, राजनेताओं की उड़ी नींदकुवैत एयरपोर्ट पर ड्रोन अटैक, एक भारतीय की मौत
अंतर्राष्ट्रीय

क्या यूक्रेन पर ‘ब्रहास्त्र’ चलाने जा रहे पुतिन? ब्रिटेन ने बताया

नई दिल्ली। यूक्रेन (Ukraine) और ब्रिटेन (UK) के अधिकारियों ने शनिवार को चेतावनी दी है कि रूस की सेना बड़े पैमाने पर तबाही मचाने वाले घातक हथियारों का इस्तेमाल करने की योजना बना रही है. उन्होंने कहा कि रूसी सेना यूक्रेन के पूर्वी हिस्सों पर कब्जा करने के उद्देश्य से और अधिक घातक हथियारों का इस्तेमाल कर सकती है, क्योंकि लंबे समय से चल रहे युद्ध के कारण दोनों ही देशों के संसाधनों में कमी आई है.

ब्रिटेन के रक्षा मंत्रालय के मुताबिक, इस बात की आशंका है कि रूसी बमवर्षक विमान यूक्रेन में जहाज-रोधी मिसाइलों का इस्तेमाल कर रहे हैं. इन मिसाइलों का इस्तेमाल पहली बार 1960 के दशक में किया गया था.

केएच-22 मिसाइलों को प्रमुख रूप से विमान वाहक युद्धपोतों को नष्ट करने के लिए डिजाइन किया गया था, जिसमें परमाणु हथियार का इस्तेमाल किया जाता है.

जब पारंपरिक रूप से केएच-22 मिसाइलों का इस्तेमाल जमीनी हमलों में किया जाता है तो उसके गंभीर परिणाम हो सकते हैं और बड़े पैमाने पर जान-माल का नुकसान भी हो सकता है. ब्रिटेन के रक्षा मंत्रालय के अनुसार, रूस 5.5 टन वजन वाली जहाज-रोधी मिसाइलों का इस्तेमाल कर सकता है.

यूक्रेन-रूस युद्ध का वैश्विक खाद्य बाजारों पर महत्वपूर्ण प्रभाव पड़ा है और संयुक्त राष्ट्र के खाद्य एवं कृषि संगठन ने चेतावनी दी है कि इससे 11 से 19 मिलियन अतिरिक्त लोग भूखमरी का शिकार हो सकते हैं.

Related Articles

Back to top button