Breaking
CM गुप्ता का ऐलान, बख्शे नहीं जाएंगे भ्रष्टाचारी चलेगा बुलडोजरमस्जिद के मलबे के नीचे 15 फीट गहरा कुआं, कलेक्ट्रेट परिसर में हड़कंपसत्य निकेतन हादसे में हुई 7 मौतों में से 5 छात्र जबकि एक 75 वर्षीय मजदूरदिल्ली सत्य निकेतन हादसे में 7 लोगों की मौत,5 घायलों का इलाज जारीदिल्ली सत्य निकेतन में गिरी बिल्डिंग हादसे में अभी तक 5 लोगों का रेस्क्यू किया गयासत्य निकेतन में 4 मंजिला गिरी इमारत हादसे में घायल 4 की हालत गंभीरसत्य निकेतन में 4 मंजिला गिरी इमारत के मालिक का नाम आनंद बंसलदिल्ली 3 लोगों को ट्रामा सेण्टर पहुँचाया गयासत्य निकेतन में 4 मंजिला इमारत गिरी, मलबे में लोगों के दबे होने की आशंका, NDRF की टीम राहत बचाव में जुटीNashik में सड़कों पर क्यों उतरे आदिवासी छात्र? Rahul Gandhi के समर्थन में
स्पोर्ट्स

भारत का स्कोर 329/6 पहुंचा लंच तक, विराट कोहली चूके फिफ्टी से

नई दिल्ली। भारत (India) और इंग्लैंड (England) के बीच चौथा टेस्ट लंदन के द ओवल स्टेडियम में जारी है. लंच तक भारत ने 6 विकेट के नुकसान पर 329 रन बना लिए हैं. फिलहाल टीम इंडिया (India) की बढ़त 230 रनों की हो गई है. चौथे दिन का पहला सेशन इंग्लैंड के नाम रहा. पहले सेशन में इंग्लैंड ने 26 ओवर में 59 रन देकर तीन महत्वपूर्ण विकेट हासिल किए. लंच ब्रेक के समय रिषभ पंत 16 और शार्दुल ठाकुर 11 रनों पर नाबाद लौटे. दोनों बल्लेबाज काफी अच्छे अंदाज में बैटिंग कर रहे हैं.

भारत का दिन का पहला विकेट रविंद्र जडेजा के रूप में गिरा. क्रिस वोक्स ने 17 रनों के स्कोर पर जडेजा को lbw आउट किया. इसके बाद बैटिंग के लिए आए रहाणे खाता भी नहीं खोल पाए. उन्हें भी क्रिस वोक्स ने lbw आउट किया. फिर भारतीय कप्तान विराट कोहली भी मोइन अली की गेंद पर आउट हो गए. विराट ने 44 रनों की पारी खेली. वह अर्धशतक बनाने से चूक गए. विराट जिस समय आउट हुए वह काफी अच्छी फॉर्म में दिख रहे थे.

रोहित शर्मा ने केएल राहुल के साथ मिलकर टीम को दूसरी पारी में शानदार शुरुआत दिलाई. रोहित शर्मा ने 127 रनों की बेहतरीन पारी खेली. उनके अलावा केएल राहुल ने 46, चेतेश्वर पुजारा ने 61 रन बनाए.

भारत की बढ़त 230 रनों की हो गई है. ऐसे में टीम इंडिया उम्मीद कर रही होगी कि दूसरे सेशन में रिषभ पंत और शार्दुल ठाकुर अच्छी बैटिंग करें और टीम के स्कोर को आगे तक लेकर जाएं. पहली पारी में भारतीय टीम ने 191 रन बनाए थे. इसके जवाब में इंग्लैंड की टीम ने पहली पारी में 290 रन बनाए थे

Related Articles

Back to top button