Breaking
युवाओं के नाम लिखा पत्र लिख धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफाCJP Protest: दिल्ली में सुरक्षा सख्त, 16 मेट्रो स्टेशन बंद, CRPF की 20 कंपनियां तैनातमानसून सत्र में कांग्रेस और विपक्ष ने की परीक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग, राम मंदिर चंदा विवाद और नीट घोटाले पर कार्यस्थगन नोटिससोनम वांगचुक को निजी अस्पताल ट्रांसफर करने की मांग खारिज, परिवार को 24×7 मुलाकात की इजाजतरोहित शर्मा की 138 रन की धमाकेदार पारी, बने लॉर्ड्स में शतक लगाने वाले पहले भारतीय,BRICS का ड्रग्स के खिलाफ ऐलान, अंतरराष्ट्रीय सिंडिकेट पर लगाएगा पाबंदीराजौरी के जंगलों में आतंकवादियों की घेराबंदी, कुपवाड़ा में Hideout ध्वस्तराम मंदिर से जुड़ा एक और घोटाला? टिन्नू ने हर महीने कमाए लाखों! प्राण प्रतिष्ठा के बाद से ही वीआईपी दर्शन करवाने के खेल में हर महीने लाखों रुपये की वसूलीमंदिर ट्रस्ट द्वारा खरीदी गई जमीनो को लेकर भी जांचराम मंदिर चढ़ावा चोरी-डकैती के ऊपर भी कोई शब्द हो वो इस्तेमाल होना चाहिए- अखिलेश
Breaking Newsस्पोर्ट्स

दिल्ली के पास अच्छा मौका, कर सकती है आईपीएल प्लेऑफ क्वालीफाई…

दुबई। दिल्ली कैपिटल्स के दक्षिण अफ्रीकी तेज गेंदबाज कैगिसो रबादा का कहना है कि टीम के पास आईपीएल के इस सीजन के प्लेऑफ में क्वालीफाई करने का अच्छा मौका है। दिल्ली ने टूर्नामेंट के पहले चरण में आठ में से छह मुकाबले जीते हैं और वह 12 अंकों के साथ चेन्नई सुपर किंग्स के बाद तालिका में दूसरे स्थान पर है।

रबादा ने कहा, “मेरे ख्याल से खिलाड़ी अच्छी स्थिति में हैं क्योंकि पहले चरण के बाद इन्होंने कुछ क्रिकेट खेला है। यह टीम के लिए सकारात्मक बात है। टूर्नामेंट के दूसरे चरण की शुरूआत तालिका में शीर्ष पर रहने से करना अच्छा है। हालांकि, हमें अभी और भी काम करने है। हमारे पास प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई करने और फाइनल में जाने का अच्छा मौका है।”

उन्होंने कहा, “दिल्ली के वातावरण में मुझे ऐसा नहीं लगता कि मैं विदेशी खिलाड़ी हूं। हम सभी एक दूसरे को जानते हैं। आईपीएल में नहीं खेलने के दौरान भी हम एक दूसरे से जुड़े रहते हैं। मैं श्रेयस अय्यर से भी जुड़ा रहा और खिलाड़ियों के जन्मदिन पर भी हम उन्हें बधाई देते हैं।”

अय्यर की वापसी पर रबादा ने कहा, “अय्यर का वापस आना सुखद है। टीम के संतुलन के लिए वह अच्छे हैं। मुझे यकीन है कि वह खेलने के लिए तत्पर होंगे।”

Related Articles

Back to top button