Breaking
एलपीजी की किल्लत ख़तम, रसोई गैस लेकर आ रहे हैं दो जहाजों को ईरान के अधिकार क्षेत्र से गुजरने की मिली अनुमतिFBI की हैरान करने वाली रिपोर्ट, क्या अमेरिका में घुसकर मारेगा ईरान?HPCL के प्लांट में डबल मर्डर, पुलिस ने आरोपी के दोनों टांगों में मारा गोलीEarly News Hindi Daily E-Paper 13 March 2026Opposition के ‘Mic Off’ के आरोप पर स्पीकर ओम बिरला का पलटवार, कहा- मेरे पास कोई बटन नहीं हैदेश के कई शहरों में होटल रेस्ट्रोरेंट और ढाबे बंददेश भर में एलपीजी घरेलू सिलेंडर की किल्लत, जबकि कमर्शियल सिलेंडर मिलना बंदCM धामी- अग्निवीर को 10% रिजर्वेशन देकर सुरक्षित करेंगे भविष्यईरान के मिसाइल हमले हुए कम, क्या है तेहरान की नई रणनीति?नहीं बढ़ेगा LPG गैस का दाम? सरकारी सूत्रों ने कहा- देश में पर्याप्त स्टॉक
राष्ट्रीय

Defence EXPO: DRDO की ताकत देखेगी दुनिया, जुटेंगे 100 देशों के लोग गांधीनगर में

नई दिल्ली। गुजरात के गांधीनगर में रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) द्वारा आयोजित 12वें डिफेंस एक्‍सपो में स्वदेशी हथियारों, रक्षा उपकरणों और तकनीकों का प्रदर्शन होगा। डीआरडीओ द्वारा विकसित किए गए 430 से अधिक रक्षा उपकरणों तथा हथियारों की ताकत का गवाह दुनिया के 100 देश बनेंगे।

एक्सपो में 25 देशों के रक्षा मंत्री व 75 देशों के प्रतिनिधि हिस्सा ले रहे हैं। एशिया के इस सबसे बड़े रक्षा आयोजन के 12वें संस्करण की थीम ‘पाथ टू प्राइड’ है, जो ‘इंडिया एट 75’ और ‘आत्‍मनिर्भर भारत’ के साथ संबद्ध है।

क्या है डिफेंस एक्सपो में खास-
=>1320 रक्षा कंपनियां ले रही हिस्सा, पिछली बार 1028 थी।
=>25 देशों के रक्षा मंत्री, 75 देशों के प्रतिनिधि शामिल होंगे।
=>400 एमओयू पर हस्ताक्षर, 1.25 लाख करोड़ रुपए का निवेश।
=>गुजरात की कंपनियां 33 एमओयू पर हस्ताक्षर करेंगी।
=>गुजरात में 5500 करोड़ के निवेश की उम्मीद।
=>एचएएल द्वारा विकसित ट्रेनर विमान पहली बार प्रदर्शित होंगे।
=>स्टार्टअप व उद्योगों के लिए 75 चुनौतियां रखी जाएंगी।
=>साबरमती रिवरफ्रंट पर अब तक का सबसे बड़ा ड्रोन शो होगा,जिसमें 1600 ड्रोन हिस्सा लेंगे।

Related Articles

Back to top button