Breaking
CM गुप्ता का ऐलान, बख्शे नहीं जाएंगे भ्रष्टाचारी चलेगा बुलडोजरमस्जिद के मलबे के नीचे 15 फीट गहरा कुआं, कलेक्ट्रेट परिसर में हड़कंपसत्य निकेतन हादसे में हुई 7 मौतों में से 5 छात्र जबकि एक 75 वर्षीय मजदूरदिल्ली सत्य निकेतन हादसे में 7 लोगों की मौत,5 घायलों का इलाज जारीदिल्ली सत्य निकेतन में गिरी बिल्डिंग हादसे में अभी तक 5 लोगों का रेस्क्यू किया गयासत्य निकेतन में 4 मंजिला गिरी इमारत हादसे में घायल 4 की हालत गंभीरदिल्ली 3 लोगों को ट्रामा सेण्टर पहुँचाया गयासत्य निकेतन में 4 मंजिला इमारत गिरी, मलबे में लोगों के दबे होने की आशंका, NDRF की टीम राहत बचाव में जुटीNashik में सड़कों पर क्यों उतरे आदिवासी छात्र? Rahul Gandhi के समर्थन मेंसत्य निकेतन के पास अचानक 4 मंजिला इमारत गिरी, मलबे में लोगों के दबे होने की आशंका
राष्ट्रीय

जम्मू कश्मीर में एक महीने बाद लॉकडाउन में छूट, लेकिन कुछ चीजों पर जारी रहेगी पाबंदी

अर्ली न्यूज़ नेटवर्क 

श्रीनगर। कश्मीर में प्रशासन ने लॉकडाउन में ढील के लिए दिशानिर्देश जारी किए हैं जिसके बाद दुकानें खुलने लगी हैं और सड़कों पर वाहन भी नजर आने लगे हैं. एक महीने बाद श्रीनगर को लॉकडाउन से ये राहत मिली है.

लॉकडाउन में ढील मिलते ही श्रीनगर के कारोबारियों और ट्रांसपोटर्स ने राहत की सांस ली है. वहीं आम लोग भी सरकार के इस फैसले से खुश नजर आ रहे हैं. लाल चौक के एक दुकानदार रियाज़ अहमद ने कहा, ‘यह अच्छा फैसला है. इससे राहत मिलेगी, कुछ कारोबार होगा. एक महीने के बाद दुकान खोली है.’

एक अन्य युवा शबिर अहमद ने कहा कि लॉकडाउन जरूरी था, लेकिन अब जो ये छूट मिली है, उससे फायदा होगा और लोग कुछ कारोबार कर सकेंगे. हालांकि एसओपी जरूरी है.

जम्मू-कश्मीर प्रशासन ने एक आदेश जारी कर एक महीने से चल रहे लॉकडाउन में आंशिक छूट के आदेश जारी किए गए.

-राज्य कार्यकारी समिति द्वारा लॉकडाउन में आंशिक छूट के लिए दिशानिर्देशों की घोषणा के बाद, श्रीनगर प्रशासन ने कहा कि 96 कंटेनमेंट जोन लॉकडाउन के तहत रहेंगे. हालांकि, अनुमति के अनुसार सार्वजनिक परिवहन में 50% लोगों को बिठाने की अनुमति होगी.

-इसके साथ ही सरकार ने ये भी कहा है कि हेल्पर/कंडक्टर और दुकानदार के लिए कोविड टीकाकरण प्रमाण पत्र रखना जरूरी होगा.

-निजी अस्पतालों, नर्सिंग होम और क्लीनिक, ई-कॉमर्स और कुरियर सेवाओं को सामान्य कामकाज की भी अनुमति दी गई है.

-जिला मजिस्ट्रेट श्रीनगर द्वारा जारी एक आदेश में कहा गया है कि सभी प्रकार की दुकानों को रोटेशनल खोलने की अनुमति होगी.

-इसके तहत सोमवार यानी 31-05-2021 से शुरू होने वाले सोमवार और गुरुवार आउटडोर बाजार और आउटडोर शॉपिंग कॉम्प्लेक्स को निम्नलिखित तरीके से खोलने की अनुमति दी जाएगी:

-सड़क के एक तरफ की दुकानें किसी विशेष दिन/तारीख को ही खुलेंगी. दूसरी तरफ पूरी तरह से बंद रहेंगी और खुलने का क्रम रोटेशन के आधार पर होगा.

Related Articles

Back to top button