Breaking
UP MLC Election Results 2026 Live: मेरठ-बरेली में बीजेपी की जीत, प्रधानमंत्री मोदी के क्षेत्र वाराणसी शिक्षक सीट पर सपा का कब्जाएमएलसी चुनाव- बैलेट से चुनाव होने पर भी कांग्रेस एक भी सीट नहीं जीत पाई- BJPMLC Election Results 2026 LIVE: UP की 4 सीटों पर जीती भाजपा , वाराणसी में सपा की जीत , पटना में JDU ने लहराया झंडायूपी विधान परिषद चुनाव 2026: काशी में ही भाजपा की हार, सपा जीती शिक्षक एमएलसी सीटअमित शाह मानहानि केस में राहुल गाँधी को सुल्तानपुर की MP MLA कोर्ट ने किया बरीकाँग्रेस की राजनीति का स्तर हर रोज़ गिर रहा है- राजनाथ सिंहबीजेपी को बड़ा झटका, सुतानपुर MP MLA कोर्ट ने राहुल गाँधी को किया बरी।सर्बिआ में अलेक्जेंडर वुसिक ने मानी हार, छात्र आंदोलन बढ़ेगा आगेसुल्तापुर एमपी एमएलए कोर्ट से मानहानि केस में राहुल गाँधी बरीकांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के बयान से बवाल, -माफी मांगें, नहीं तो प्रदर्शन- BJP
Breaking Newsस्पोर्ट्स

विराट का पसंदीदा खिलाड़ी,टेस्ट मैच के लिए काट सकता है शमी का पत्ता।

नई दिल्ली: टीम इंडिया न्यूजीलैंड के साथ दो मैचों की टेस्ट सीरीज में फिर आमने सामने होने वाले हैं . 25 नवंबर से इस सीरीज के पहले मैच में कप्तान विराट कोहली तो रेस्ट पर रहेंगे उनकी जगह पर अजिंक्य रहाणे टीम की कमान संभालने वाले हैं.इस सीरीज में बड़े-बड़े दिग्गज खिलाड़ियों को टीम से बाहर कर रेस्ट दिया गया है. वहीं कई युवा खिलाड़ी ऐसे भी हैं जिन्हें इस सीरीज में खेलने का मौका मिला है. इस टीम में एक तेज गेंदबाज ऐसा भी है जो आने वाले समय में बड़े-बड़े खिलाड़ियों का टीम से पत्ता काट सकता है.

टीम इंडिया के धाकड़ तेज गेंदबाज, मोहम्मद शमी इस सीरीज में रेस्ट पर हैं. लेकिन ये आराम लेना उनको भारी भी पड़ सकता है क्योंकि टीम में एक खतरनाक गेंदबाज ऐसा भी है जो उनका पत्ता काट सकता है. ये गेंदबाज और कोई नहीं बल्कि मोहम्मद सिराज है. पिछले कुछ समय से मोहम्मद सिराज का प्रदर्शन बहुत शानदार रहा है. मोहम्मद सिराज टेस्ट क्रिकेट में लगातार कमाल कर रहे हैं, इसके अलावा सेलेक्टर्स ने उन्हें टी20 फॉर्मेट में लाकर बड़ा और शानदार कदम उठाया. हालांकि वो न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टी20 के बाद चोटिल हो गए थे.

सिराज का प्रदर्शन कमाल का

मोहम्मद सिराज टेस्ट क्रिकेट में भारतीय टीम के एक अहम सदस्य बन गए हैं. पिछले कुछ समय से टेस्ट क्रिकेट में सिराज ने काफी अच्छा प्रदर्शन किया है. आईपीएल 2021 में भी मोहम्मद सिराज ने अच्छी गेंदबाजी की थी. सिराज ने इस साल की शुरुआत में ऑस्ट्रेलिया दौरे पर भारत की जीत में अहम रोल निभाया. इसके अलावा उन्होंने हाल ही में इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में भी कमाल की गेंदबाजी की थी. आईपीएल 2021 में भी उन्होंने 11 विकेट चटकाए थे. सिराज ने अभी तक आईपीएल में कुल 50 मैच खेले हैं, जिसमें उन्होंने 28.74 की औसत से 50 विकेट लिए हैं. वहीं सिराज का बेस्ट बालिंग फिगर 4/32 रहा है.

मोहम्मद सिराज विराट कोहली के बेहद खास खिलाड़ियों में से एक हैं. सिराज का डेब्यू भी कोहली की ही कप्तानी में हुआ. इतना ही नहीं सिराज आईपीएल में भी विराट की ही टीम आरसीबी के लिए खेलते हैं. सिराज का प्रदर्शन पिछले कुछ महीनों में काफी सुधरा है और इस बात में कोई दो राय नहीं है कि सिराज आने वाले समय में टेस्ट क्रिकेट में भारत के सबसे तगड़े तेज गेंदबाजों में से एक होंगे.
सीरीज के लिए गठित भारतीय टीम,
अजिंक्य रहाणे (कप्तान), चेतेश्वर पुजारा (उपकप्तान), केएल राहुल, मयंक अग्रवाल, शुभमन गिल, श्रेयस अय्यर, रिद्धिमान साहा (विकेटकीपर), केएस भरत (विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा, आर अश्विन, अक्षर पटेल, जयंत यादव, इशांत शर्मा , उमेश यादव, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्द कृष्णा

Related Articles

Back to top button