Breaking
युवाओं के नाम लिखा पत्र लिख धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफाCJP Protest: दिल्ली में सुरक्षा सख्त, 16 मेट्रो स्टेशन बंद, CRPF की 20 कंपनियां तैनातमानसून सत्र में कांग्रेस और विपक्ष ने की परीक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग, राम मंदिर चंदा विवाद और नीट घोटाले पर कार्यस्थगन नोटिससोनम वांगचुक को निजी अस्पताल ट्रांसफर करने की मांग खारिज, परिवार को 24×7 मुलाकात की इजाजतरोहित शर्मा की 138 रन की धमाकेदार पारी, बने लॉर्ड्स में शतक लगाने वाले पहले भारतीय,BRICS का ड्रग्स के खिलाफ ऐलान, अंतरराष्ट्रीय सिंडिकेट पर लगाएगा पाबंदीराजौरी के जंगलों में आतंकवादियों की घेराबंदी, कुपवाड़ा में Hideout ध्वस्तराम मंदिर से जुड़ा एक और घोटाला? टिन्नू ने हर महीने कमाए लाखों! प्राण प्रतिष्ठा के बाद से ही वीआईपी दर्शन करवाने के खेल में हर महीने लाखों रुपये की वसूलीमंदिर ट्रस्ट द्वारा खरीदी गई जमीनो को लेकर भी जांचराम मंदिर चढ़ावा चोरी-डकैती के ऊपर भी कोई शब्द हो वो इस्तेमाल होना चाहिए- अखिलेश
Breaking Newsअर्ली बिज़नेसराष्ट्रीय

रसोई गैस पर सब्सिडी हुई बहाल,सीधा खाते में आ रहे 273.78 रुपए ।

लखनऊ :चुनावी दाँव पेच के चलते जनता को लुभाने का कोई मौका पक्ष और विपक्ष गँवाना नही चाह रहा, इसी कड़ी मे 1000 पर रूका गैस का दाम, लोगों को रूला रहा है, जनता के आँसू साफ करने के लिए सरकार ने उठाया बड़ा क़दम, यानी सरकार ने गैस सिलैंडर खरीदी पर फिर से सब्सिडी वाला पैसा अकाउंट में भेजना शुरू कर दिया है. सरकार की ओर से इस बार 273.78 रुपए की सब्सिडी अकाउंट में भेजी जा रही है.

रिपोर्ट के अनुसार केंद्र सरकार ने गैस पर सब्सिडी देना फिर से चालू कर दिया है. सरकार की और से गैस खरीदने पर यह सब्सिडी राशि अकाउंट में भेजनी शुरू कर दी गई है. बता दें कि मोदी सरकार ने इसी साल मई महीने में गैस से सब्सिडी देना बंद कर दिया था. हालांकि कुछ जगहों पर न्यूनतम राशि भेजा जा रहा था.

पेट्रोल और डीजल के भी दाम कम होने के आसार- वहीं केंद्र सरकार ने इमरजेंसी रिजर्व की 50 हजार बैरल तेल को बाजार में भेजने का फैसला किया है. बताया जा रहा है कि इस फैसले कै बाद पेट्रोल और डीजल के दामों में कटौती हो सकती है. सरकार की ओर से पहले ही पेट्रोल पर पांच रुपए की कटौती की जा चुकी है

विपक्ष बना रहा चुनावी मुद्दा- बढ़ती मंहगाई को लेकर केंद्र सरकार पर विपक्षी पार्टी लगातार हमलावर है. वहीं उत्तर प्रदेश सहित पांच राज्यों में विधानसभा का चुनाव होना है, जहां तीन राज्यों में बीजेपी की प्रतिष्ठा दांव पर है. ऐसे में माना जा रहा है कि सरकार लगातार महंगाई से जनता को राहत देने में जुट गई है.

पिछले महीने हुए कई राज्यों में हुए उपचुनाव में बीजेपी को करारी हार मिली थी, जिसके बाद हिमाचल प्रदेश के बीजेपी सीएम जयराम ठाकुर ने महंगाई को बड़ा मुद्दा बताया था. इसी के बाद केंद्र सरकार हरकत में आई.

Related Articles

Back to top button