Breaking
युवाओं के नाम लिखा पत्र लिख धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफाCJP Protest: दिल्ली में सुरक्षा सख्त, 16 मेट्रो स्टेशन बंद, CRPF की 20 कंपनियां तैनातमानसून सत्र में कांग्रेस और विपक्ष ने की परीक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग, राम मंदिर चंदा विवाद और नीट घोटाले पर कार्यस्थगन नोटिससोनम वांगचुक को निजी अस्पताल ट्रांसफर करने की मांग खारिज, परिवार को 24×7 मुलाकात की इजाजतरोहित शर्मा की 138 रन की धमाकेदार पारी, बने लॉर्ड्स में शतक लगाने वाले पहले भारतीय,BRICS का ड्रग्स के खिलाफ ऐलान, अंतरराष्ट्रीय सिंडिकेट पर लगाएगा पाबंदीराजौरी के जंगलों में आतंकवादियों की घेराबंदी, कुपवाड़ा में Hideout ध्वस्तराम मंदिर से जुड़ा एक और घोटाला? टिन्नू ने हर महीने कमाए लाखों! प्राण प्रतिष्ठा के बाद से ही वीआईपी दर्शन करवाने के खेल में हर महीने लाखों रुपये की वसूलीमंदिर ट्रस्ट द्वारा खरीदी गई जमीनो को लेकर भी जांचराम मंदिर चढ़ावा चोरी-डकैती के ऊपर भी कोई शब्द हो वो इस्तेमाल होना चाहिए- अखिलेश
Breaking Newsराजनीति

भाजपा के पूर्व मुख्यमंत्री ने हेमंत सोरेन पर साधा निशाना कहा बड़े से ज़्यादा छोटे मे दम

रांची. पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने बड़ा विवादित बयान दिया है. उन्होंने हेमंत सोरेन पर निशाना साधते हुए कहा कि अनुभव की बहुत कमी है और वे फ्लॉप मुख्यमंत्री साबित हुए हैं।उनसे ज्यादा तजुरबा तो उनके छोटे भाई बसंत सोरेन को है उनको ही सीएम बनाना चाहिए, रघुवर दास ने कहा कि 19 महीने की हेमंत सरकार में राज्य में आदिवासियों पर सबसे ज्यादा अत्याचार हुए हैं. इसलिए जेएमएम को अक्षम और अनुभवहीन सीएम को पद से हटाना चाहिए. सोरेन परिवार से ही सीएम बनाना है तो बसंत सोरेन के सीएम बनाना चाहिए. रघुवर दास ने कहा कि जेएमएम में कई ऐसे विधायक हैं जिनका लंबा राजनीतिक अनुभव है. नलिन सोरेन, स्टीफन मरांडी, लोबिन सोरेन जैसे सीनियर नेता को सीएम बनाना चाहिए. लेकिन अगर सोरेन परिवार से ही किसी को मुख्यमंत्री बनाना है, तो युवा तुर्क नेता बसंत सोरेन को जेएमएम मुख्यमंत्री बनाए.

बीजेपी नेता ने निशाना साधते हुए कहा कि राज्य में आदिवासी मुख्यमंत्री के होते हुए सबसे ज्यादा आदिवासियों पर अत्याचार हुआ है. पिछले 19 महीने के कार्यकाल में हेमंत सरकार में सबसे ज्यादा आदिवासियों की हत्या और बलात्कार जैसी घटनाएं हुई हैं. सूबे में कानून व्यवस्था की हालत लचर है. आए दिन हत्या, लूट, बलात्कार की घटना होती रहती हैं. इसलिए ऐसे अक्षम और अनुभवहीन मुख्यमंत्री को तत्काल बाहर का रास्ता दिखाना चाहिए.
रघुवर दास ने कहा कि हेमंत सरकार को ब्यूरोक्रेट्स चला रहे हैं, जबकि मुख्यमंत्री मूकदर्शक बने हुए हैं. ऐसी स्थिति में जिस सोच के साथ स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी ने झारखंड का निर्माण किया था और जेएमएम ने भी राज्य के निर्माण के लिए आंदोलन किया था. जेएमएम के नेताओं को अब आगे आकर अक्षम सीएम को पद से हटाना चाहिए.

Related Articles

Back to top button