Breaking
UP MLC Election Results 2026 Live: मेरठ-बरेली में बीजेपी की जीत, प्रधानमंत्री मोदी के क्षेत्र वाराणसी शिक्षक सीट पर सपा का कब्जाएमएलसी चुनाव- बैलेट से चुनाव होने पर भी कांग्रेस एक भी सीट नहीं जीत पाई- BJPMLC Election Results 2026 LIVE: UP की 4 सीटों पर जीती भाजपा , वाराणसी में सपा की जीत , पटना में JDU ने लहराया झंडायूपी विधान परिषद चुनाव 2026: काशी में ही भाजपा की हार, सपा जीती शिक्षक एमएलसी सीटअमित शाह मानहानि केस में राहुल गाँधी को सुल्तानपुर की MP MLA कोर्ट ने किया बरीकाँग्रेस की राजनीति का स्तर हर रोज़ गिर रहा है- राजनाथ सिंहबीजेपी को बड़ा झटका, सुतानपुर MP MLA कोर्ट ने राहुल गाँधी को किया बरी।सर्बिआ में अलेक्जेंडर वुसिक ने मानी हार, छात्र आंदोलन बढ़ेगा आगेसुल्तापुर एमपी एमएलए कोर्ट से मानहानि केस में राहुल गाँधी बरीकांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के बयान से बवाल, -माफी मांगें, नहीं तो प्रदर्शन- BJP
स्पोर्ट्स

जेम्स पैटिनसन ने की घटिया हरकत, हर तरफ हो रही थू थू ।

ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज जेम्स पैटिनसन ने की बहुत घटिया हरकत , हर जगह हो रही आलोचना, जेम्स ने हाल ही में इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास लिया था लेकिन घरेलू क्रिकेट में वे अभी भी एक्टिव हैं. 8 नवंबर को ऑस्ट्रेलिया के फर्स्ट क्लास टूर्नामेंट शेफील्ड शील्ड में खेलते हुए उन्होंने बल्लेबाज को गेंद दे मारी.ऐसा उन्होंने गेंद फेंकते हुए नहीं किया बल्कि थ्रो फेंकते समय किया. उन्होंने काफी जोर से बल्लेबाज को गेंद मारी और इससे सब अवाक् रह गए. बल्लेबाज गेंद लगने के बाद दर्द में दिखाई दिया और उसे रेस्ट लेना पड़ा. हालांकि जेम्स पैटिनसन ने अपनी गलती के लिए माफी भी मांगी लेकिन उनकी उनकी हरकत की काफी आलोचना हो रही है. वहीं चोट खाने वाले बल्लेबाज डेनियल ह्यूज (Daniel Hughes) ने घूरकर पैटिनसन को देखा लेकिन पलटकर कुछ कहा नहीं.

यह घटना शेफील्ड शील्ड में न्यू साउथ वेल्स और विक्टोरिया के बीच मुकाबले के दौरान हुई. इसमें विक्टोरिया के गेंदबाज जेम्स पैटिनसन ने न्यू साउथ वेल्स की दूसरी पारी के दौरान ओपनर डेनियल ह्यूज के पैर पर गेंद मारकर चोट पहुंचाई. साउथ वेल्स दूसरी पारी में छह विकेट गंवा चुका था और हार की कगार पर था. क्रीज पर ह्यूज के साथ पीटर नेविल खड़े थे. इसी दौरान पारी का 87वां ओवर जेम्स पैटिनसन डाल रहे थे. ओवर की तीसरी गेंद पर ह्यूज ने डिफेंसिव शॉट खेला. गेंद सीधे गेंदबाज के पास गई. आईपीएल में मुंबई इंडियंस की ओर से खेल चुके पैटिनसन ने गेंद को उठाकर सीधे ह्यूज के शरीर पर मार दिया जबकि इस दौरान बल्लेबाज क्रीज के अंदर ही खड़ा था और रन लेने की किसी तैयारी में नहीं था.
थ्रो को देखकर ऐसा लगा जैसे पैटिनसन आउट नहीं कर पाने की हताशा को थ्रो के जरिए निकाल रहे थे. गेंद सीधे डेनियल ह्यूज के पैर पर लगी और वे दर्द से बिलबिला उठे. वहीं पैटिनसन गुस्से में कुछ बड़बड़ाए लेकिन फिर अगले ही पल हाथ उठाकर माफी मांगते हुए दिखे. वहीं ह्यूज काफी दर्द में थे. उन्होंने पहले बल्ला पटका फिर हेलमेट को भी उतार दिया और मैदान पर बैठ गए. उन्हें फिजियो से भी मदद लेनी पड़ी. बाद में उन्होंने खेलना जारी रखा. हालांकि वे अपनी टीम को हार से नहीं बचा पाए. डेनियल ह्यूज एक छोर पर डटे रहे लेकिन दूसरी तरफ से विकेट गिरते रहे. नतीजा रहा कि 422 रन का पीछा करते हुए न्यू साउथ वेल्स की टीम 247 रन पर सिमट गई. उसे 174 रन से हार झेलनी पड़ी.

डेनियल ह्यूज 89 रन बनाकर नाबाद रहे. इस दौरान उन्होंने 319 गेंदों का सामना किया औऱ 11 चौके लगाए. उनकी पारी की बदौलत ही विक्टोरिया को जीत के लिए पसीना बहाना पड़ा. इस मैच में उन्होंने 451 गेंदों का सामना किया. किसी फर्स्ट क्लास मैच में उन्होंने पहली बार इतनी गेंदों का सामना किया है.

Related Articles

Back to top button