Breaking
MLC Election Results 2026 LIVE: UP की 4 सीटों पर जीती भाजपा , वाराणसी में सपा की जीत , पटना में JDU ने लहराया झंडायूपी विधान परिषद चुनाव 2026: काशी में ही भाजपा की हार, सपा जीती शिक्षक एमएलसी सीटअमित शाह मानहानि केस में राहुल गाँधी को सुल्तानपुर की MP MLA कोर्ट ने किया बरीकाँग्रेस की राजनीति का स्तर हर रोज़ गिर रहा है- राजनाथ सिंहबीजेपी को बड़ा झटका, सुतानपुर MP MLA कोर्ट ने राहुल गाँधी को किया बरी।सर्बिआ में अलेक्जेंडर वुसिक ने मानी हार, छात्र आंदोलन बढ़ेगा आगेसुल्तापुर एमपी एमएलए कोर्ट से मानहानि केस में राहुल गाँधी बरीकांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के बयान से बवाल, -माफी मांगें, नहीं तो प्रदर्शन- BJPDG ITBP के बयान पर विदेश मंत्रालय ने दी प्रतिक्रिया, कहा- भारत-चीन बॉर्डर इलाकों में स्थिति तब बिगड़ जाती है… राहुल गाँधी चंपत होकर चम्पा हो गए-बीजेपी
उत्तराखंडराज्य

पुलिस ने दिखाई सख्ती तो पकड़े गए 85 लापरवाह मकान मालिक

देहरादून। आज के दौर में हम किसी भी अपराध का दोष पुलिस पर मढ़ने से ज़रा भी नहीं कतराते है जबकि देखा जाये तो कई छोटे और बड़े अपराधों को हमारी लापरवाही ही जन्म देती है। उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में चोरी, लूटपाट, छिनतई जैसे छिटपुट अपराधों ने पुलिस की नाक में दम कर रखा है। बढ़ती आपराधिक घटनाओं पर रोक लगाने के लिए पुलिस ने अब सख्ती करने का फ़ैसला किया है।

इसके तहत सबसे पहले शहर के अलग-अलग इलाकों में किराये पर रहने वालों का सत्यापन किया जा रहा है। इस दौरान पुलिस ने पाया कि बड़ी संख्या में मकान मालिक अपने यहाँ रहने वाले किरायेदारों का सत्यापन नहीं कराते हैं। पुलिस ने आज ऐसे 82 मकान मालिकों के ऊपर 8 लाख 20 हज़ार रुपए का जुर्माना लगाया है।

देहरादून में आज पुलिस ने कोतवाली इलाके में वेरिफिकेशन अभियान चलाया, जिसमें 552 मकान मालिकों की जांच की गई. कोतवाली प्रभारी रितेश शाह ने थाना इलाके में सत्यापन अभियान के लिए 7 टीमें उतारी थीं। इन टीमों को निर्देश दिया गया था कि जिन मकान मालिकों ने अपने किरायेदारों का सत्यापन नहीं कराया है, उनके खिलाफ पुलिस अधिनियम के तहत नियमों का उल्लंघन करने की कार्यवाही की जाए. पुलिस की इन टीमों ने कोतवाली क्षेत्र में चयनित चौकी खुर्बुरा अंतर्गत मनु गंज, लुनिया मोहल्ला, अंसारी मार्ग, चाट वाली गली जगहों पर जांच की।

पुलिस की जांच के दौरान पता चला कि कुल 552 मकान मालिकों में 82 ने अपने मकान में रहने वाले किरायेदारों का सत्यापन नहीं कराया था। देहरादून पुलिस ने इन मकान मालिकों के विरुद्ध उत्तराखंड पुलिस एक्ट के तहत कार्यवाही की और सभी पर 8 लाख 20 हज़ार रुपए का चालान किया गया। कोतवाली प्रभारी रितेश शाह का कहना है कि आगे भी यह अभियान चलाया जाएगा। उन्होंने कहा कि इलाके में रहने वाले सभी मकान मालिकों से आग्रह है कि वे अपने किरायेदारों का सत्यापन करा लें। अन्यथा जांच के दौरान नियम के उल्लंघन पर कानूनी कार्यवाही की जाएगी।

Related Articles

Back to top button