Breaking
युवाओं के नाम लिखा पत्र लिख धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफाCJP Protest: दिल्ली में सुरक्षा सख्त, 16 मेट्रो स्टेशन बंद, CRPF की 20 कंपनियां तैनातमानसून सत्र में कांग्रेस और विपक्ष ने की परीक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग, राम मंदिर चंदा विवाद और नीट घोटाले पर कार्यस्थगन नोटिससोनम वांगचुक को निजी अस्पताल ट्रांसफर करने की मांग खारिज, परिवार को 24×7 मुलाकात की इजाजतरोहित शर्मा की 138 रन की धमाकेदार पारी, बने लॉर्ड्स में शतक लगाने वाले पहले भारतीय,BRICS का ड्रग्स के खिलाफ ऐलान, अंतरराष्ट्रीय सिंडिकेट पर लगाएगा पाबंदीराजौरी के जंगलों में आतंकवादियों की घेराबंदी, कुपवाड़ा में Hideout ध्वस्तराम मंदिर से जुड़ा एक और घोटाला? टिन्नू ने हर महीने कमाए लाखों! प्राण प्रतिष्ठा के बाद से ही वीआईपी दर्शन करवाने के खेल में हर महीने लाखों रुपये की वसूलीमंदिर ट्रस्ट द्वारा खरीदी गई जमीनो को लेकर भी जांचराम मंदिर चढ़ावा चोरी-डकैती के ऊपर भी कोई शब्द हो वो इस्तेमाल होना चाहिए- अखिलेश
राष्ट्रीय

बिहार में नीतीश कुमार के साथ आठ मंत्री लेंगे शपथ, मिलेगा इन्हें भी मौका

अर्ली न्यूज़ नेटवर्क।
बिहार। बिहार की राजनीति में रविवार का दिन बेहद अहम रहा है। बिहार में एनडीए सरकार गठबंधन के जरिए फिर से वापसी करने को तैयार है। महागठबंधन से जेडीयू ने खुद को अलग कर लिया है। महागठबंधन से अलग होने के बाद भाजपा के साथ मिलकर अब जदयू सरकार बनाने जा रही है। नीतीश कुमार राजभवन में रविवार की शाम को मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। इसके साथ ही वो नौवीं बार राज्य के मुख्यमंत्री बनेंगे।

बिहार में एनडीए के साथ हम (HAM) भी शामिल हैं, जो जीतन राम मांझी की सरकार है। नीतीश कुमार रविवार को बिहार में नौवीं बार मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। शपथ ग्रहण कार्यक्रम रविवार की शाम को राजभवन में आयोजित किया जाएगा। इस शपथ ग्रहण में नीतीश कुमार के साथ दो उप मुख्यमंत्री छह कैबिनेट मंत्रियों को भी शपथ दिलाई जाएगी। बिहार में बनने जा रही नई कैबिनेट में बीजेपी की ओर से सम्राट चौधरी, विजय कुमार सिन्हा और डॉक्टर प्रेम कुमार को शामिल किया गया है। वहीं जदयू की ओर से विजय चौधरी, विजेंद्र यादव और श्रवण कुमार को जगह दी गई है। इसके अलावा जीतन राम मांझी के बेटे संतोष कुमार सुमन और निर्दलीय उम्मीदवार सुमित सिंह को मंत्री बनाने का फैसला किया गया है। 


बिहार में जारी राजनीति तक लाभ के बीच इस बिहार बीजेपी प्रभारी विनोद तावड़े ने एक फोटो भी सोशल मीडिया पर पोस्ट की है जिसमें नीतीश कुमार राज्यपाल को समर्थन पत्र सौंपते दिखाई दे रहे हैं। उन्होंने एक अन्य ट्वीट भी किया है जिसमें उन्होंने बताया कि सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा को बिहार की नई सरकार में उपमुख्यमंत्री बनाया जाएगा।

बीजेपी ने नए चेहरों पर जताया भरोसा
बीजेपी ने इस बार बिहार में सम्राट चौधरी और विजय सिंह को डिप्टी सीएम बनाने का फैसला किया है। उपमुख्यमंत्री पद के लिए बीजेपी ने दो नए चेहरों पर भरोसा जताया है। इसके साथ ही बिहार भाजपा ने सम्राट चौधरी को विधायक दल का नेता और विजय सिंह को उप नेता चुना है। बिहार में नई सरकार का शपथ ग्रहण समारोह रविवार को पटना में होना है। शपथ ग्रहण समारोह में हिस्सा लेने के लिए भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा भी पटना पहुंचेंगे। 

Related Articles

Back to top button