Breaking
Rahul Gandhi का बड़ा आरोप: Delimitation से BJP छीनना चाहती है Tamil Nadu की ताकतApple ला रहा फोल्डेबल फ़ोन, 7.8-इंच स्क्रीन और A20 Pro चिपसेट वाला Iphone Ultraयुवाओं के नाम लिखा पत्र लिख धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफाCJP Protest: दिल्ली में सुरक्षा सख्त, 16 मेट्रो स्टेशन बंद, CRPF की 20 कंपनियां तैनातमानसून सत्र में कांग्रेस और विपक्ष ने की परीक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग, राम मंदिर चंदा विवाद और नीट घोटाले पर कार्यस्थगन नोटिससोनम वांगचुक को निजी अस्पताल ट्रांसफर करने की मांग खारिज, परिवार को 24×7 मुलाकात की इजाजतरोहित शर्मा की 138 रन की धमाकेदार पारी, बने लॉर्ड्स में शतक लगाने वाले पहले भारतीय,BRICS का ड्रग्स के खिलाफ ऐलान, अंतरराष्ट्रीय सिंडिकेट पर लगाएगा पाबंदीराजौरी के जंगलों में आतंकवादियों की घेराबंदी, कुपवाड़ा में Hideout ध्वस्तराम मंदिर से जुड़ा एक और घोटाला? टिन्नू ने हर महीने कमाए लाखों! प्राण प्रतिष्ठा के बाद से ही वीआईपी दर्शन करवाने के खेल में हर महीने लाखों रुपये की वसूली
Breaking Newsअपराधउत्तर प्रदेशराज्य

ग्रेटर नोएडा से छात्रा का अपहरण निकला फर्जी, गोंडा से बरामद

नोएडा: ग्रेटर नोएडा के सादोपुर गांव से हुए छात्रा का अपहरण का मामला फर्जी निकला। पुलिस ने छात्रा को प्रेमी के पास से बरामद कर लिया है। छात्रा एक दिन पहले ही अपनी मर्जी से घर से प्रेमी के साथ चली गई थी। अपहरण की झूठी कहानी रच परिजनों ने पुलिस को मामले की जानकारी दी थी। साथ ही नेशनल हाइवे 91 को जाम कर दिया था। जांच कर रही पुलिस को सर्विलांश के जरिये अहम जानकारियां मिली थी। जिसके बाद पुलिस उसकी तलाश में जुट गई। पुलिस ने उसे गोंडा से बरामद कर लिया है।

बता दें कि, सादोपुर गांव से गुरुवार को एक छात्रा के अपहरण की सूचना पुलिस को दी गई थी। वहीं, घटना के विरोध में सादोपुर समेत कई गांवों के लोगों ने जीटी रोड जाम कर दिया। इस दौरान पुलिस के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। साथ ही पुलिस पर समय से कार्रवाई करने का भी आरोप लगाया था। डीसीपी अंकुर अग्रवाल ने बताया कि छात्रा को गोंडा से प्रेमी के साथ चली गई थीं । वह एक दिन पहले ही घर से फरार हो गई थी। गुरुवार सुबह परिजनों ने अपहरण की झूठी सूचना दी थी। उन्होंने बताया कि दोनों ही बालिग है।

Related Articles

Back to top button