Breaking
भारत में दुनिया से एक दिन पहले रिलीज़ होगी टॉम हॉलैंड की ‘Spider-Man: Brand New Day’अमेरिका और ईरान के बीच युद्ध विराम समझौता तय, यूरोप में होंगे हस्ताक्षरइंडियन नेवी ने जहाज से निकाल लाई जिंदा मिसाइल, हादसे को टालाबिहार में शराब माफियाओं पर सख्त एक्शन का आदेश, बुलाई हाई लेवल मीटिंगअमेरिका ने भारतीय जहाज ‘MT जलवीर’ पर किया हमला, शिप पर सवार हैं 20 नाविकममता को एक और बड़ा झटका, सांसद प्रकाश चिक बारिक ने राज्य सभा से दिया इस्तीफारजनीकांत-कमल हासन को लॉन्च करने वाले पद्मश्री विजेता डायरेक्टर भरतहिराजा का निधनजम्मू-कश्मीर: उरी सेक्टर में ग्रेनेड फटने से सेना के दो जवान शहीदअब दुश्मनो की खैर नहीं, भारत ने तैनात किए 12 परमाणु बमफिलीपीन्स में आया 7.8 तीव्रता का भूकंप, तटीय इलाकों में उठीं सुनामी
Breaking Newsमनोरंजन

पति के खिलाफ गवाही देने में पत्नी आगे, राज कुंद्रा को राहत नहीं

मुंबई: मुंबई क्राइम ब्रांच ने पोर्न फिल्में बनाने के आरोप में जेल में बन्द बिजनेसमैन राज कुंद्रा और उनके साथियों को राहत नही दी है ।
मामले में 1500 पन्नों की सप्लीमेंट्री चार्जशीट (पूरक आरोपपत्र) पेश की। बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी के पति व बिजनेसमैन राज कुंद्रा और अन्य के खिलाफ चार्जशीट दायर की गई है।

ताजा जानकारी के अनुसार मुंबई पुल‍िस ने जानकारी साझा की है क‍ि चार्टशीट में 43 गवाहों के बयान र‍िकॉर्ड क‍िए गए हैं। इन 43 गवाहों में राज कुंद्रा की पत्‍नी और एक्‍ट्रेस श‍िल्‍पा शेट्टी और शर्ल‍िन चोपड़ा भी शाम‍िल हैं। बता दें, राज कुंद्रा 19 जुलाई 2021 से जेल में हैं। उन्हें कथित रूप से पोर्न फिल्में बनाने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। राज कुंद्रा की जमानत अर्जी पर सत्र न्यायालय में एक बार फिर से 16 सितंबर को सुनवाई होगी। बता दें, 8 सितंबर को राज कुंद्रा के वकीलों द्वारा कोर्ट से अगली तारीख की मांग की गई थी, जिसके बाद सुनवाई की अगली तारीख 16 सितंबर दी गई।

वहीं, दूसरी तरफ राज कुंद्रा के पोर्नोग्राफी केस की सुर्खियों के बीच बुधवार को ही श‍िल्‍पा शेट्टी वेष्‍णो देवी दर्शनों के लिए पहुंच गई हैं। राज कुंद्रा के जेल जाने के बाद से ही श‍िल्‍पा कुछ द‍िन कैमरों की नजरों से दूर रहीं लेकिन उसके बाद फिर से अपने काम पर लौट गईं। हाल ही में श‍िल्‍पा ने अपने बच्‍चों के साथ गणेशोत्‍सव भी मनाया।

Related Articles

Back to top button