Breaking
भारत में दुनिया से एक दिन पहले रिलीज़ होगी टॉम हॉलैंड की ‘Spider-Man: Brand New Day’अमेरिका और ईरान के बीच युद्ध विराम समझौता तय, यूरोप में होंगे हस्ताक्षरइंडियन नेवी ने जहाज से निकाल लाई जिंदा मिसाइल, हादसे को टालाबिहार में शराब माफियाओं पर सख्त एक्शन का आदेश, बुलाई हाई लेवल मीटिंगअमेरिका ने भारतीय जहाज ‘MT जलवीर’ पर किया हमला, शिप पर सवार हैं 20 नाविकममता को एक और बड़ा झटका, सांसद प्रकाश चिक बारिक ने राज्य सभा से दिया इस्तीफारजनीकांत-कमल हासन को लॉन्च करने वाले पद्मश्री विजेता डायरेक्टर भरतहिराजा का निधनजम्मू-कश्मीर: उरी सेक्टर में ग्रेनेड फटने से सेना के दो जवान शहीदअब दुश्मनो की खैर नहीं, भारत ने तैनात किए 12 परमाणु बमफिलीपीन्स में आया 7.8 तीव्रता का भूकंप, तटीय इलाकों में उठीं सुनामी
स्पोर्ट्स

महान एथलीट मिल्खा सिंह का निधन दी गयी विदाई, सड़कों पर उमड़ा हुजूम

 

चंडीगढ़। देश के महान एथलीट मिल्खा सिंह (Milkha Singh) शनिवार को पंचतत्व में विलीन हो गए.  राजकीय सम्मान के साथ शनिवार को चंडीगढ़ में उनके पार्थिव शव का अंतिम संस्कार किया गया.

शनिवार शाम को चंडीगढ़ (Chandigarh) के सेक्टर-8 वाले घर से उनकी अंतिम यात्रा शामिल हुई. जिसमें सैकड़ों लोगों ने देश के इस महान हीरो को अपनी श्रद्धांजलि दी. शाम करीब 5 बजे उनका पार्थिव शव सेक्टर 25 के श्मसान घाट पहुंचा. जहां पर पंजाब- हरियाणा सरकार के वरिष्ठ मंत्रियों ने उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किए.

फ्लाइंग सिख (Flying Sikh) के नाम से मशहूर मिल्खा सिंह (91) का शुक्रवार रात चंडीगढ़ के पीजीआई में निधन हो गया था. वे कोरोना से ठीक होने के बाद उसके बाद वाली बीमारी से जूझ रहे थे. कोरोना संक्रमण की वजह से एक सप्ताह पहले ही उनकी पत्नी निर्मल कौर (85) की भी मौत हो गई थी लेकिन खुद बीमार होने की वजह से मिल्खा उनके अंतिम संस्कार में शामिल नही हो सके थे.

उनके निधन पर देश-दुनिया की तमाम हस्तियों ने शोक जताया है. WHO के महानिदेशक टेड्रोस एदानोम गेब्रेसस ने ट्वीट कर कहा, ‘WHOSEARO के गुडविल एंबेसडर मिल्खा सिंह (Milkha Singh) जी के निधन की खबर दुख हुआ. मिल्खा आपने हमारे लिए हेल्थ को प्रमोट करने के लिए जो कुछ भी किया उसके लिए धन्यवाद. परिवार और उनके परिजनों के प्रति मेरी संवेदनाएं.’

Related Articles

Back to top button